Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पदभार ग्रहण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नये पुलिस अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण कहा-पब्लिक के लिए चौबीसों घँटे उपलब्ध हूँ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले के नये पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा ने बुधवार शाम पलामू के नये एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के पूर्व पलामू जिले की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही एसपी चंदन कुमार सिन्हा पूरे एक्शन में नज़र आये रांची से पलामू आने के क्रम में एसपी श्री सिन्हा अचानक सतबरवा थाना पहुंचे जहां उन्होंने आम आदमी बन कर थाना प्रभारी से मोबाइल छिनतई होने संबंधित शिकायत की जिसका उद्देश्य आम जनों के प्रति पुलिस के व्यवहार को समझना था। सिविल ड्रेस में काल्पनिक शिकायत लेकर पहुंचे थे एसपी बुधवार को अचानक पदभार ग्रहण करने के पूर्व ही सतबरवा थाना पहुंचे एसपी ने सतबरवा थाना प्रभारी से मोबाइल की छिनतई होने से संबंधित शिकायत की।इस दौरान थाना प्रभारी के पॉजिटिव रिस्पांस से एसपी संतुष्ट नज़र आये।इसके अलावा एसपी ने अन्य कई पहलुओं को लेकर भी थाने का निरीक्षण किया इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लग पाया कि ये जिले के नये एसपी है। विज्ञापन   पब्लिक के लिए चौबीसों घँटे उपलब्ध हूँ:एसपी सतबरवा थाने का औचक...