पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
छतरपुर प्रखंड के सूशीगंज पंचायत के गम्हरिया गांव में विधायक श्रीमती पुष्पा देवी व पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार की गरिमामय उपस्थिति में ग्राम गम्हरिया में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 छतरपुर प्रखंड के सूशीगंज पंचायत के गम्हरिया गांव में विधायक श्रीमती पुष्पा देवी व पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार की गरिमामय उपस्थिति में ग्राम गम्हरिया में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। गम्हरिया गांव के ग्रामीणों ने विधायक श्रीमति पुष्पा देवी व पूर्व सांसद मनोज कुमार को अपने गांव का भ्रमण कराया । गाँव मे जो रास्ता खराब था उसे ग्रामीणों ने दिखाया व अनुरोध किया कि यह रास्ता हम लोगों के लिए जरूरी है। माननीय विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिए कि मैं जल्द ही इस कार्य को पूरा करने का प्रयास करूंगी । पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार इस दौरान कोरोना पीड़ित परिवारों से भी मिले और उनसे बातचीत की। विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है सावधानी जरूरी है। सभी लोग कोरोना का टीका लगवाए और सुरक्षित रहे। इस अवसर पर गम्हरिया के अनिल यादव, संतोष यादव, राजाराम यादव,जनेश्वर यादव, सुरेश यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष...