Skip to main content

Posts

Showing posts with the label साजिश

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

दलित हिन्दू पति पत्नी को हत्या में फंसाने रची साज़िश,खालिद पुत्र अख्तर हुसैन जिंदा मिला

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 बिहार के बेतिया जिले में बहुचर्चित खालिद हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने जिंदा खालिद सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विवादित जमीन को लेकर नगर परिषद सभापति और उनके पति रोहित सिकारिया को फँसाने के लिए हत्या की झूठी साजिश रची गई। इस पूरे मामले में हत्या किसी और की हुई, पहचान किसी और की हुई और आरोप किसी और पर लगा। हालाँकि, इस मामले में बेतिया पुलिस ने चार दिन के भीतर जब सनसनीखेज खुलासा किया तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने मृत खालिद को दिल्ली से खोजकर पूरे हत्याकांड के केस को पलट दिया है। मृत खालिद के जिंदा निकलने पर नगर परिषद सभापति गरिमा सिकारिया और उनके पति रोहित सिकारिया ने राहत की साँस ली है। क्योंकि खालिद की हत्या के मामले में उसके परिजनों ने परिषद सभापति और उनके पति पर खालिद का मर्डर कराने का आरोप लगाया था। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने खालिद व उसके पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालाँकि, जो शव चार टुकड़ों में मिला था उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक खालिद और उसक...