Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ई-ऑफिस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सभी विभागों में जल्द ही लागू होगा ई-ऑफिस

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जैप आईटी से आये ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार पलामू जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस लागू किया जाना है। इस सम्बन्ध में आज दिनांक 21.09.2021 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में ई-ऑफिस से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपायुक्त द्वारा सभी विभाग के उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द सभी विभाग ई-ऑफिस के माध्यम से ही डाक एवं फ़ाइल संबंधित कार्य करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। राज्य से आए जैप आईटी के  मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार द्वारा ई आफिस के पोर्टल का विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऑनलाइन मॉड्यूल में कार्य करने संबंधी प्रशिक्षण मनदीप कुमार के द्वारा दिया गया। सभी विभाग के पदाधिकारी, प्रधान लिपिक एवं सहायकों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। विज्ञापन इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई-ऑफिस प्रणाली की सभी बारीकियों को समझाया गया। साथ ही ई-ऑफिस ...