Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सखी वन स्टॉप सेंटर को लेकर भारत सरकार द्वारा आयोजित की गयी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पलामू जिले के सखी वन स्टॉप सेंटर में आए कुल 68 केस, 61 हुए निष्पादित सेन्टर में महिलाओं को दी जाती है विधिक तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित काउन्सलिंग महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सखी वन स्टॉप सेंटर को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।  महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किया जा रहा है इस केंद्र में शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद कार्रवाई कर महिलाओं को न्याय सुलभ करवाया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने बताया कि फरवरी 2019 से आज तक पलामू जिले में स्थापित किए गए सखी वन स्टॉप सेंटर में अब तक कुल 68 केस आएं हैं जिनमें 61 महिलाओं को न्याय उपलब्ध कराया जा चुका है तथा उन्हें सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया जा चुका है, वही 7 महिलाओं की काउंसलिंग अभी चल रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर चै...