पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 बिजली की समस्या दूर करना मेरी प्राथमिकताः चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा गांव निवासी युवा समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी विकास दूबे ने केकतुआ के ग्रामीणों को 63 केवीए का ट्रांसफार्मर दिलवाया । विगत एक माह से बिजली के बिना केकतुआ गांव के ग्रामीण सिंचाई और मोबाइल चार्ज करने को भी तरस रहे थे, लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी भावी मुखिया प्रत्याशी विकास दूबे को मिली उन्होंने तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क किया और ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही । परंतु ट्रांसफार्मर की किल्लत के कारण सांसद महोदय के प्रयास से छठ पूजन समाप्ति के दो तीन दिन के भीतर ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर मिल गया । ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में काफी खुशी है क्योंकि अधिकतर केकतुआ वासी किसान हैं और गेहूं बोने का समय आ चुका है परंतु ट्रांसफार्मर जलने के कारण वो लोग निराश थे । विकास दूबे ने बताया की बिजली की समस्या दूर करने के लिए लगातार क्षेत्र में लगा रहता हूं और जनता अगर मौका देती है तो बिजली संबंधित समस्या को दूर ...