पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
खर्चा उठाना पड़ रहा भारी, 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री बिजली देने का वायदा ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
विधानसभा में दो बार हो चुकी है घोषणा
योजना लागू हुई तो सरकारी खजाने पर हर महीने पड़ेगा 200 से 250 करोड़ का अतिरिक्त बोझ
रांची : झारखड सरकार के एक वादे पर संकट मंडरा रहा है. घरेलू उपभोक्ताओं को सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने की भी योजना खटाई में पड़ गयी है. इस साल 22 मार्च को सदन में मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम राज्यवासियों को मुफ्त 100 यूनिट बिजली देना का वादा पूरा करने जा रहे हैं. ऊर्जा विभाग को इसका प्रस्ताव बनाने को कहा गया है. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ऊर्जा विभाग ने प्रस्ताव सीएमओ को भेजा. इसके मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं को सौ यूनिट बिजली फ्री देने से राज्य के खजाने पर हर महीने लगभग 200 से 250 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. वित्तीय बोझ को देखते हुए सरकार ने इस पर फैसला टाल दिया और फाइल ऊर्जा विभाग में वापस भेज दी गयी. फिलहाल यह प्रस्ताव ऊर्जा विभाग में पड़ा है. इस पर किसी तरह की कार्रवाई की सूचना नहीं है.
सूत्रों की मानें, तो सरकार आर्थिक तंगी के कारण इस योजना का बोझ उठाने की स्थिति में नहीं है. लिहाजा इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है.विज्ञापन
Comments
Post a Comment