पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर : अखिल पलामू छात्र संघ (आपसू) की केंद्रीय कार्यसमिति ने जीएलए कॉलेज के हिंदी प्राध्यापक श्री रामानुज शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा की रामानुज सर का आसामियक निधन से हम छात्रों ने न सिर्फ एक अभिभावक और अध्यापक खोया है बल्कि पलामू ने हिंदी साहित्य का एक अध्याय खो दिया है हम भगवान से उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं । शोक व्यक्त करने वालों में कमलेश कुमार पाण्डेय, राजीव रंजन, राहुल दूबे,कंचन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मनिषा गिरी, अंकित कुमार समेत सभी आपसू परिवार शामिल हैं । विज्ञापन