Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जल जीवन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जल जीवन मिशन के तहत पलामू के सभी ग्रामीण परिवारों को मिलेगा नल से जल; उपायुक्त

  पलामू  समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त ने पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की  दिलायी शपथ ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित होगा नल से जल पहुंचाने की योजनाः विधायक पलामू जिले में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की ओर से जल जीवन मिशन के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की योजना *जल जीवन मिशन* के तहत वर्ष 2024 तक पलामू जिले के सभी ग्रामीण परिवारों को नल से जल मिलेगा। Functional House hold Tap Connection(FHTC/कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन) मुहैया कराया जा रहा है। जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन हेतु सामूहिक जनसहभागिता जरूरी है। आम लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की जनसहभागिता से योजना सफल होगी। जिला स्तर पर सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल जीवन मिशन के विषय में समुचित जानकारी दी जायेगी,ताकि ग्रामीण इसका बेहतर लाभ उठा सकें। हर घर में नल से जल मिलेगा तो लोगों को लाभ होगा। यह बातें पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज *जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला* में बोल रहे थे। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की ओर से ...