Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दुर्गा पूजा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा, लगाएं खीर का भोग सभी मनोकामना होगी पूर्ण

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन शारदीय नवरात्र का आज अंतिम दिन है और इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा और अर्चना का विधान है। जैसा कि इनके नाम से स्पष्ट हो रहा है कि मां सभी प्रकार की सिद्धी और मोक्ष को देने वाली हैं। मां सिद्धिदात्री की पूजा देव, यक्ष, किन्नर, दानव, ऋषि-मुनि, साधक और गृहस्थ आश्रम में जीवनयापन करने वाले पूजा करते हैं। नवरात्र के अंतिम दिन मां की पूजा पूरे विधि विधान के साथ करने वाले उपासक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही यश, बल और धन की भी प्राप्ति होती है. पुराणों के अनुसार, भगवान शिव ने भी इन्ही देवी की कठिन तपस्या कर इनसे आठों सिद्धियों को प्राप्त किया था। साथ ही मां सिद्धिदात्री की कृपा से महादेव का आधा शरीर देवी की हो गई थी और वह अर्धनारीश्वर कहलाए। नवरात्र के नौवें दिन इनकी पूजा के बाद ही नवरात्र का समापन माना जाता है। माता का स्वरूप चार भुजाओं वाली मां सिद्धिदात्री लाल रंग की साड़ी पहने हुए कमल के आसन पर विराजमान हैं. उनके दाहिनी ओर नीचे वाले हाथ मे...

मुखिया ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया भ्रमण

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन मेदिनीनगर सदर प्रखंड सुआ पंचायत के माननीया मुखिया दुर्गावती देवी ने अपने पंचायत के सभी  दूर्गा पंडाल का भर्मण किया। बुढ़वापीपर, भुसही, व सुआ गोदाम चौक पर पूजा समितियों एवं संघों द्वारा पर स्थापित पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का अनुपालन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों को निदेश दिया। भुसही में मोहर्रम कमिटी "यादे हुसैन कमिटी" को मुखिया सील्ड दे लर स्वागत की वहीं, मुस्लिम का त्यौहार हो या हिन्दू को दोनों को मिल जुल कर बड़े उल्हास के साथ त्योहार मनाने को लेकर अपील की अत्यधिक भीड़ नहीं होने देने को लेकर पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया गया है। साथ ही कोविड गाइडलाइन के अनुरूप उल्लास के साथ दुर्गापूजा मनाने की अपील की गयी है।मौके पर कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहें

पूजा में स्वास्थ्य का रखें ख्याल: मनोज कुमार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन  पंडवा (पलामू): आप सभी पूजा समिति के लोग पूजा पंडाल में आने जाने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखें  उक्त बातें पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने कही। वे बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में मां के दर्शन व पूजा समितियों को सहयोग के उपरांत उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों को कही ।कहा कि कोरना अभी पूर्णतः समाप्त नहीं हुआ है। आप सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सतर्क रहें। कहा कि मां दुर्गा भक्तों के कष्ट हरने को जानी जाती हैं।   कहा कि आप सभी कोरोना गाइडलाइन के निर्देशानुसार ही पूजा पाठ करें। कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी जनता स्वस्थ व खुशहाल रहें यही माता रानी से कामना करता हूं। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कोलियरी मोड़ , मध्य विद्यालय पंडवा, हनुमानगढ़ी, किसान संघ लोहड़ी, बासु, तेलियाही व कोकरसा पूजा पंडाल का भ्रमण किया व  पूजा समिति को सहयोग राशि प्रदान किया।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता निरंजन प्रसाद, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद,...

दुर्गा पूजा पंडाल में तेज आवाज में बज रहा था डीजे, एसडीओ ने कराया बंद

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन एसडीओ एवं सिविल सर्जन ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया भ्रमण सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने आज विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने अघोर आश्रम, बैरिया मोड़, रेडमा ठाकुरबाड़ी, दुर्गाबाड़ी, बेलवाटिका, गुरुद्वारा, जीएलए कॉलेज आदि स्थानों पर विभिन्न पूजा समितियों एवं संघों द्वारा पर स्थापित पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का अनुपालन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों को निदेश दिया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने बताया कि जीएलए कॉलेज के समीप स्थापित पूजा पंडाल में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।  इसके लिए उनके सदस्यों को चेतावनी देते हुए डीजे को तत्काल बंद करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंडालों के आसपास मेला का आयोजन नहीं किया जा रहा है। वहीं अत्यधिक भीड़ नहीं होने देने को लेकर पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया गया है। साथ ही कोविड गाइडलाइन के अनुरूप उल्लास के साथ दुर्गापूजा मनाने की अपील की गयी है। इधर...

दुर्गा पूजा मनाने हेतू जय भवानी संघ के समिति का गठन, बिनय बने अध्यक्ष

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 संघत मुहल्ला ठाकुर जी शिव मंदिर के प्रांगण में जय भवानी संघ के संरक्षक, संयोजक, पदाधिकरी एवं सदस्यगणों के साथ रात्रि 8 बजे जय भवानी संघ के द्वारा 31वां वर्ष 2020 दुर्गा पूजा मनाने हेतू नए समिति का गठन किया गया। इस कॅरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए, सरकार द्वारा दिशा-निर्देश का पालन करते हुए धूम-धाम से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। जिसमें प्रतिमा का निर्माण, एवं छोटा आकर्षक पंडाल का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं बाहर से आये हुए पंडित पुरोहित द्वारा विधवत पूजा पाठ कराया जायेगा। गठित कमिटी में अध्यक्ष विनय कु.कांस्यकर, उपाध्यक्ष आकाश कु.सोनी, राहुल मोदनवाल, अमित शर्मा, दीपक रौनियार, रोबिन कश्यप, महासचिव विराट राजा विश्वास, गोविन्दा कश्यप, मंत्री लिटिल केशरी, चंदन मालाकार, प्रतीक सोनी, पीयूष जायसवाल, आकाश केशरी, कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, सहकोषाध्यक्ष निशांत कश्यप, संगठन मंत्री अमन कश्यप, मोहित मोदनवाल, मीडिया प्रभारी अपना शुभम, कार्यालय मंत्री अंश आनंद, विशाल काँस्यकार, पूजा प्रभारी तरुण श...