Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

दुर्गा पूजा मनाने हेतू जय भवानी संघ के समिति का गठन, बिनय बने अध्यक्ष


पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793

संघत मुहल्ला ठाकुर जी शिव मंदिर के प्रांगण में जय भवानी संघ के संरक्षक, संयोजक, पदाधिकरी एवं सदस्यगणों के साथ रात्रि 8 बजे जय भवानी संघ के द्वारा 31वां वर्ष 2020 दुर्गा पूजा मनाने हेतू नए समिति का गठन किया गया। इस कॅरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए, सरकार द्वारा दिशा-निर्देश का पालन करते हुए धूम-धाम से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। जिसमें प्रतिमा का निर्माण, एवं छोटा आकर्षक पंडाल का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं बाहर से आये हुए पंडित पुरोहित द्वारा विधवत पूजा पाठ कराया जायेगा। गठित कमिटी में अध्यक्ष विनय कु.कांस्यकर, उपाध्यक्ष आकाश कु.सोनी, राहुल मोदनवाल, अमित शर्मा, दीपक रौनियार, रोबिन कश्यप, महासचिव विराट राजा विश्वास, गोविन्दा कश्यप, मंत्री लिटिल केशरी, चंदन मालाकार, प्रतीक सोनी, पीयूष जायसवाल, आकाश केशरी, कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, सहकोषाध्यक्ष निशांत कश्यप, संगठन मंत्री अमन कश्यप, मोहित मोदनवाल, मीडिया प्रभारी अपना शुभम, कार्यालय मंत्री अंश आनंद, विशाल काँस्यकार, पूजा प्रभारी तरुण श्याम सोनी, अजय सोनी, आकाश सोनी को बनाया गया है। बैठक में संघ संयोजक मुरली श्याम सोनी, संघ संरक्षक ओमप्रकाश काँस्यकार, राजेन्द्र कश्यप, अनिल सोनी, निवर्तमान अध्यक्ष उमेश कश्यप, रोहित कुमार, अजित कमलापुरी, अविनाश कमलापुरी, मुकेश जयसवाल, निशांत कश्यप, केतन मल्होत्रा, संजय रौनियार, रोबिन कश्यप, प्रतीक सोनी, चंदन मालाकार, विशाल काँस्यकार, अमित शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments