Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिक्षा पदाधिकारी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उपायुक्त ने जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन अपने कार्यालय कक्ष में किया।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 उपायुक्त ने आज 20 फरियादी की समस्या को त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का निदान किया  जनता मिलन कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने दूर दराज से आये फरियादियों की बात सुनी। आज लगभग 20 फरियादी ने अपनी अपनी समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या को हल किया कुछ मामलों में से हरला थाना क्षेत्र से बालू उठाव का आवेदन आया जिसपर पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा से वार्ता कर देखने को कहा है। अन्य मामलों में से राशन कार्ड की समस्या प्रमुख रही जिसपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सादात अनवर को अपने कक्ष में बुलाकर त्वरित निष्पादन करने का निदेश दिया। गोमिया में गैर मजूरवा जमीन का अतिक्रमण मामले पर अंचल अधिकारी गोमिया श्री ओम प्रकाश मंडल से दूरभाष पर वार्ता कर समुचित जांच करते हुए रिपोर्ट सौपने को कहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को नियम संगत कार्रवाई करने का निर्देश विद्यालय में नामांकन एवं विद्यालय में फीस माफी की दोनों ही प्रकार के ...