पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मनरेगा अंतर्गत योजनाओं में अनियमितता की शिकायत पर डीडीसी ने हुसैनाबाद में संचालित 13 योजनाओं को किया रद्द
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 बीडीओ एवं बीपीओ पर डीडीसी ने लगाया एक-एक हज़ार रुपये का आर्थिक दंड अस्पष्ट एवं भ्रामक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर बीडीओ से मांगा गया स्पष्टीकरण मनरेगा राशि की अनियमितता करने वालों से होगी राशि की वसूली:डीडीसी जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत ग्राम जमुआ में मनरेगा के तहत संचालित कुल 13 योजनाओं में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देश के आलोक में डीडीसी श्री शेखर जमुआर ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता की पुष्टि होने पर कुल 13 योजनाओं को रद्द कर दिया। इसके अलावा उन्होंने सभी संबंधितों के विरुद्ध जिला द्वारा पूर्व से निर्धारित दर पर अनुपातिक दायित्व निर्धारण करते हुए इसमें व्यय की गई राशि की वसूली करने का निर्देश दिया है।ऐसे में सभी संबंधितों से 13 योजनाओं में अनियमितता बरतने को लेकर कुल 12,14,838 रुपये की वसूली की जायेगी। जांच में पुष्टि होने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने की कार्रवाई जेम्स हेरेंज,सदस्य राज्य संचालन समिति,सामाजिक अंकेक्षण...