पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर सदर प्रखंड के दुबियाखांड में दो दिवसीय आदिवासी महाकुंभ मेला 11 एवं 12 फ़रवरी से शुरू होगा एवं इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह ने बताया कि आदिवासी विकास मेला का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कराए जाने की तैयारी है जिसके लिए मेला उद्घाटन हेतु मुख्यमंत्री महोदय को आमंत्रित किया गया है,जिसपर उन्होंने 11 एवं 12 फ़रवरी को मेला उद्घाटन हेतु आने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने बताया कि मेले में पूर्व की भांति इस वर्ष भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में विभिन्न विभाग के दर्जनों स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, बैंक समेत दर्जनों विभाग के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होगा। मेले की महत्ता को बताते हुए विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि राजा मेदिनी राय की याद में लगने वाला मेला आदिवासियों की पहचान के साथ एक संस्कृति भी है। हम लोगों को इसे सहेज कर रखना होगा। उन्होंने कहा कि मेले में अधिक से अधिक लोग उपस...