Skip to main content

Posts

Showing posts with the label खाद्य लाइसेंस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

04 मार्च को छत्तरपुर में लगेगा खाद्य लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन हेतु कैंप

पलामू समाचार केंद्र   दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर अभिहित अधिकारी-सह- छत्तरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री एनपी गुप्ता ने खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप आयोजित करने के संबंध में आदेश जारी किया है।  जारी किए गए आदेश के अनुसार जिन खाद्य व्यापारियों ने अभी तक लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन व्यापारियों के लिए दिनांक 4 मार्च 2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे छत्तरपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि FSSAI Act 2006 के अंतर्गत सभी खाद्य व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन लेने के बाद ही खाद्य व्यवसाय करना है। ऐसे में जिन व्यापारियों के पास खाद्य लाइसेंस नहीं है उनके लिए यह कैंप लगाया जा रहा है। उक्त कैंप में सभी खाद्य व्यापारी निर्धारित तिथि को जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड,पासपोर्ट फोटो एवं दुकान संबंधित कागजात आदि लेकर पहुंचे।कैंप में खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।

22 फरवरी को लगेगा खाद्य लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन हेतु कैंप

  पलामू  समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 जिला खाद्य सुरक्षा कार्यालय में 11:00 बजे से लगाया जाएगा कैंप उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर अभिहित अधिकारी-सह- सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अजय सिंह बड़ाइक ने *खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप* आयोजित करने के संबंध में आदेश जारी किया है।  जारी किए गए आदेश के अनुसार जिन खाद्य व्यापारियों ने अभी तक लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन व्यापारियों के लिए दिनांक 22 फरवरी 2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से खाद्य सुरक्षा कार्यालय में कैंप का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि FSSAI Act 2006 के अंतर्गत सभी खाद्य व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन लेने के बाद ही खाद्य व्यवसाय करना है। ऐसे में जिन व्यापारियों के पास खाद्य लाइसेंस नहीं है उनके लिए यह कैंप लगाया जा रहा है। उक्त कैंप में सभी खाद्य व्यापारी निर्धारित तिथि को जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड,  पासपोर्ट फोटो एवं दुकान संबंधित कागजात आदि लेकर पहुंचे। कैंप में खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर...