Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जयंती

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सामाजिक न्याय के योद्धा थे शहीद जगदेव प्रसाद : पूर्व उप मुख्यमंत्री

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सीता उच्च विद्यालय के मैदान में शहीद जगदेव प्रसाद की 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई शहीद जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय के योद्धा थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। उक्त बातें रविवार को हरिहरगंज के सीता हाई स्कूल के मैदान में शोषित जागृति मंच द्वारा आयोजित शहीद जगदेव प्रसाद की 100 वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश  महतो ने कही। उन्होंने लोगों को सामाजिक सोच के साथ राजनीतिक चेतना को जगाते हुए समाज को जोड़ने की बात कही। समारोह की शुरुआत शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। जबकि बिहार के कुटुंबा विधायक राजेश राम, पंकज पासवान ने जगदेव बाबू के विचारों को सभी को आत्मसात करने की बात कही। जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व विधायक सह आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने जगदेव प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डाल...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है-डॉ ईश्वर सागर चंद्रबंशी

पलामू समाचार केंद्र  शशि तिवारी  विश्रामपुर प्रतिनिधि +917979886793  बिश्रामपुर प्रखण्ड के गुरी पंचायत के पिपरा में धूमधाम से मनाया गया पंडित दीनदयाल की 105 वा जयंती । जयंती समारोह में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रबंशी मौजूद थे।जयंती समारोह में किसान मोर्चा के अध्यक्ष नंद देव यादव के अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। सर्व प्रथम  पंडित दीनदयाल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा की शुरुआत की गयी।किसान मोर्चा के अध्यक्ष नंदेव  यादव ने भाजपा के सभी कार्यकर्ता को अंग वस्त्र देकर एवं डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।श्री चंद्रबंशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके बताए मार्ग पर सभी को चलने की अपील की।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, प्रखंड प्रमुख संतोष चौबे,असलम बहादुर ,उपेंद्र तिवारी सहित कई  गणमान्य लोग उपस्थित थे। विज्ञापन

अंतोदय दर्शन के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय -लवली गुप्ता

पलामू समाचार केंद्र  रविंद्र कुमार  पाकी प्रतिनिधि +917979886793 आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती के अवसर पर जिला परिषद सदस्य भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती लवली गुप्ता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुचित्रा अग्रवाल के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती लवली गुप्ता ने बताया कि किसी ने सच ही कहा है कि कुछ लोग सिर्फ समाज बदलने के लिए जन्म लेते हैं और समाज का भला करते हुए खुशी से मौत को गले लगा लेते हैं। उन्हीं में से एक है दीनदयाल उपाध्याय जी। इन्होने अपनी पूरी जिंदगी समाज के लिए समर्पित कर दी। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है दीनदयाल उपाध्याय बहुत यामी व्यक्तित्व के धनी थे। विज्ञापन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक संगठन करते थे वे भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युवा अनुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचाराधारा दी ।युगपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म अश्विन कृष्ण त्रयोदशी विक्रम संवत 1973 मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ना...

पांकी प्रखंड के पांकी पूर्वी पंचायत सचिवालय में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पलामू समाचार केंद्र  रविंद्र कुमार  पाकी प्रतिनिधि +917979886793 पांकी प्रखंड के पांकी पूर्वी पंचायत सचिवालय स्थित बूथ संख्या 293 पर शनिवार की दोपहर पांकी पूर्वी मुखिया सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता  में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों भाजपाइयों ने बड़े ही धूमधाम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, सर्वप्रथम इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सभी भाजपाइयों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारत की एक हस्ती हस्ती थे जिन्होंने अपने कार्यों एवं विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया, यह  एक महान राजनेता थे जो कि भारतीय जन संघ नामक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष भी थे जिसे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नाम से जाना जाता है उन्होंने भारत की आजादी के बाद लोकतंत्र को अलग परिभाषा देते हुए देश के निर्माण के लिए  कई कार्य किए जिससे आज भी वे स्मरणीय हैं, वही का...

याद किए गए कथा सम्राट

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 31 जुलाई को एम. के. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल मेदनीनगर में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की 141 वी जयंती मनाई गई । विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी. एन. खान जी ने मुंशी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि प्रेमचंद जी का साहित्य हमारी धरोहर है बच्चों को उनकी शिक्षाप्रद कहानियाँ ,उपन्यास पढ़ना चाहिए तथा उनमें निहित मानव मूल्यों को समझकर जीवन में अपनाना चाहिए। विज्ञापन  आज पूरा विश्व प्रेमचंद जी का साहित्य पड़ रहा है यह हमारे लिए गर्व का विषय है । शिक्षक  कन्हैया राय जी ने प्रेमचंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की । इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री चंद्र शेखर पांडे ,श्री आलोक कुमार ,श्री ए. के. पांडे, श्रीमती मीनाक्षी करण व नीरज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।

हुसैनाबाद में एकता दिवस के रूप मे मनाया गया सरदार पटेल जी की जयंती समारोह

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सरदार पटेल जी का विचार व कार्य देश के लिए आज भी है प्रासंगिक:संजय कुमार सिंह यादव हुसैनाबाद शहर के पटेल चौक पर पटेल विचार मंच के तत्वधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 145 जन्म दिवस मनाई गई।जयंती समारोह के अवसर पर हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव,हुसैनाबाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार,पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी परमेश्वर दयाल मेहता,नगर अध्यक्ष शशि कुमार,उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन षिधिकी, पटेल विचार मंच सह मानस संस्था के अध्यक्ष परमान्द चौधरी,प्रगतिशील युवा मंच के गौतम पटेल,पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम सहित बिभिन्न राजनीतिक दल के नेता व प्रबुद्ध बर्ग के लोगो ने पटेल जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इधर लँगरकोट स्थित विद्यायल परिसर में सरदार बल्लभ भाई पटेल युवा समिति के द्वारा एक जयंती समारोह मनाया गया।वही अनुमण्डल कार्यालय में एसडीओ कमलेश्वर नारायण व नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष शशि कुमार ने देश व सरकार के प्रति निष्ठा पूर्ण कार्य करने का शपथ पत्र दिलाया गया।मौके पर पूर्व विधायक संजय...