पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
31 जुलाई को एम. के. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल मेदनीनगर में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की 141 वी जयंती मनाई गई । विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी. एन. खान जी ने मुंशी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि प्रेमचंद जी का साहित्य हमारी धरोहर है बच्चों को उनकी शिक्षाप्रद कहानियाँ ,उपन्यास पढ़ना चाहिए तथा उनमें निहित मानव मूल्यों को समझकर जीवन में अपनाना चाहिए।विज्ञापन
आज पूरा विश्व प्रेमचंद जी का साहित्य पड़ रहा है यह हमारे लिए गर्व का विषय है । शिक्षक कन्हैया राय जी ने प्रेमचंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की । इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री चंद्र शेखर पांडे ,श्री आलोक कुमार ,श्री ए. के. पांडे, श्रीमती मीनाक्षी करण व नीरज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment