Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वैमनस्य

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

निगम क्षेत्र में वैमनस्य ना पैदा करें मेयर एवं डिप्टी मेयर : दीपक

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 निगम को बांट कर बंटाधार कर रहे हैं मेयर और डिप्टी मेयर शहर को हरा-भरा, ग्रामीण क्षेत्र को बंजर ना बनाएं मेयर और डिप्टी मेयर पुराने शहरी वार्डों को तरजीह देकर नये क्षेत्र के वार्डों से सौतेला व्यवहार कर वैमनस्य पैदा करने का काम कर रहे हैं मेदिनीनगर के चेयरपर्सन। जो कभी भी नगरनिगम के विकास में सहायक नहीं हो सकता है। पलामू मुख्यालय को खुबसूरत बनाने के बजाय बदसूरत बनाए रखने का जिम्मेदार कोई और नहीं मेदिनीनगर के चेयरपर्सन भाजपा के मेयर एवं डिप्टी मेयर हैं। ये शब्द हैं विपक्ष के सबसे बड़े बोल बनकर उभरे कांग्रेस युवा चेहरे दीपक तिवारी का। लाइट लगाने का ढिंढोरा पीटने पर दीपक तिवारी ने मेदिनीनगर के चेयरपर्सन को जमकर कोसा भी और लताड़ा भी। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल की उपलब्धि नहीं बता पाने वाले पुरानी योजनाओं के भरोसे फोटो खिंचवाने का काम कर रहे हैं। वर्ष 2018 से अब तक नये क्षेत्रों में लाइट नहीं लगवा पाए, अब रांची रोड और पटना रोड को चकचकाने पर जुटे हैं। ताकि बाहर से आने वालों को जगमगाता रौशनी मिल...