Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अवैध शराब

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

4 क्विंटल जावा महुआ सहित 50 लीटर अवैध शराब बरामद

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 एक्साइज पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार छतरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापा मारकर अवैध महुआ शराब के बिक्री के रोकथाम के लिए छापामारी अभियान तेज किया गया , जिसमें छतरपुर थाना के तरहसी बस्ती में 4 क्विंटल जावा महुआ सहित 50 लीटर शराब जब किया गया साथ ही वहां  शराब बनाने वाले सामग्री को नष्ट किया गया

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान ,छतरपुर थाना क्षेत्र के अमवाटीकर अर्जुनडीह व रामगढ़ गांव में कई शराब ठिकानों पर की छापेमारी, 1500 केजी जावा महुआ, डेढ़ सौ लीटर महुआ शराब किया बरामद, शराब माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज,भारी मात्रा में शराब ठिकानों से शराब बनाने वाला सामान भी किया गया बरामद। विज्ञापन

हैदरनगर थाना पुलिस ने अवैध सराब के ख़िलाफ़ छापामारी अभियान चलाया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 हैदरनगर थाना पुलिस ने अवैध  सराब के ख़िलाफ़ छापामारी अभियान चलाया, जिसमे भारी मात्रामे जावा महुआ और भट्ठी को नष्ट किया गया। छापामारी अभियान  में हुसैनाबाद पुलिस इंस्पेक्टर संजय रवि टोप्पो, थाना प्रभारी हैदरनगर सुरेन्द्र प्रसाद एवं उत्पात विभाग के एएसआई सामिल थे। छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफतार किया गया है। यह छापामारी झारखंड -बिहार बॉर्डर के पनसा, रघुनाथपुर, रनिदेवा, अधौरा, चचेरिया में किया गया है।

275 लिटर अवैध शराब के साथ सात गिरफ्तार, जेल

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जिले के विभिन्न थाने से अवैध शराब बनाने व बिक्री करने के आरोप में सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त सभी के पास से पुलिस ने जावा महुआ 200 किलो व 275 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा है। उक्त बातें एसडीपीओ बहामन टूटी ने शनिवार को सदर थाना में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे के निर्देश पर मेराल, रंका, भवनाथपुर व रमना थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध शराब बनाने वाले के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया था। छापेमारी अभियान के दौरान मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव से रामचंद्र चंद्रवंशी के पुत्र विक्रम कुमार चंद्रवंशी, शिव कुमार साह व एक नाबालिग को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि रमना थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी शंकर चौधरी के पुत्र विशुनधारी चौधरी व विशुनधारी चौधरी के पुत्र सकेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव से श्याम सुंदर साह व रंका थाना क्षेत्र से तंबे गांव निव...

हुसैनाबाद पुलिस ने बोलेरो पिकप से बिहार ले जा रहे 109 पेटी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 हुसैनाबाद पुलिस ने बोलेरो पिकप से बिहार ले जा रहे 109 पेटी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।