पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना व पर्यटन स्थल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह यज्ञ झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के तहत आयोजित किया गया है। आयोजित यज्ञ 28 फरवरी से ही कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ है। दिन में तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती ही है। साथ ही दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा सभी मंदिरों में स्थापित देवी देवताओं की पूजा अर्चना भी की जाती है। वहीं आयोजित महायज्ञ में पहुंचे प्रवचन कर्ताओं द्वारा मधुर संगीत के साथ प्रवचन किया जा रहा है। प्रवचन पंडाल में बैठे हजारों की संख्या में श्रोतागण प्रवचन का श्रवण कर लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं रात्रि में भी रासलीला का आयोजन किया गया है। रात्रि में भी रासलीला को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस रासलीला में भगवान कृष्ण व उनके मामा कंश की पूरी कहानी का विस्तृत टिपण्णी संगीत के माध्यम से किया जा रहा है। वहीं हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष सह भाजपा नेता- अजय...