Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जल शपथ

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

एकदिवसीय कार्यशाला में उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने दिलाई सभी को जल शपथ

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 जल जीवन मिशन के तहत एकदिवसीय कार्यशाला में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा सभी को जल शपथ दिलाते हुए कहा कि पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ सभी ले। साथ ही जल के समुचित उपयोग तथा पानी की हर एक बूंद के संचयन  और ' कैच द रेन ' अभियान को बढ़ावा देने में लोगों को जागरूक और अपने स्तर से सभी सहयोग करें। जल को एक अनमोल संपदा मानते हुए इसका उपयोग सही तरीके से करें । इसके अलावे सबसे महत्वपूर्ण अपने साथ अपने परिवारजनों , मित्रों और पड़ोसियों को भी जल के विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नही करने के लिए प्रेरित करें। ऐसे में सभी से आग्रह है जल संचयन और समुचित उपयोग के साथ अपने भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।