Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सूरत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

प्रमंडल स्तरीय वरीय एवं अनुभवी पदाधिकारियों के समन्वय से पलामू प्रमंडल की बदल सकती है सूरत: आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन नियमित मॉनिटरिंग एवं विभिन्न विभागों के पारस्परिक संचार से योजनाओं के कार्यान्वयन में होगी सहूलियत सभी विभागों के पदाधिकारी एक साथ चाय पर मिलजुलकर बैठें, ताकि विकास कार्य में तेजी आए विभागों का अंतरसमन्वयन निहायत जरूरी आयुक्त ने की प्रमंडल स्तरीय विभिन्न विभागों की समीक्षा प्रमंडल स्तरीय वरीय एवं अनुभवी पदाधिकारियों के समन्वय से पलामू प्रमंडल की सूरत बदल सकती है। योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं विभिन्न विभागों के पारस्परिक संचार से योजनाओं के कार्यान्वयन में  सहूलियत होगी। सभी विभागों के पदाधिकारी एक साथ चाय पर मिलजुलकर बैठें, ताकि विकास कार्य में तेजी आए। विकास के लिए विभागों का अंतरसमन्वयन निहायत जरूरी है। यह बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कहीं। वे आज आयुक्त कार्यालय में प्रमंडल स्तरीय विभिन्न विभागों के विकास कार्यों एवं कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।  पलामू प्रमंडल में पड़नी वाली भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा संपूर्ण पलामू प्रमंडल के विघालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रो...