Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

प्रमंडल स्तरीय वरीय एवं अनुभवी पदाधिकारियों के समन्वय से पलामू प्रमंडल की बदल सकती है सूरत: आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी
+917979886793 विज्ञापन
नियमित मॉनिटरिंग एवं विभिन्न विभागों के पारस्परिक संचार से योजनाओं के कार्यान्वयन में होगी सहूलियत

सभी विभागों के पदाधिकारी एक साथ चाय पर मिलजुलकर बैठें, ताकि विकास कार्य में तेजी आए

विभागों का अंतरसमन्वयन निहायत जरूरी

आयुक्त ने की प्रमंडल स्तरीय विभिन्न विभागों की समीक्षा

प्रमंडल स्तरीय वरीय एवं अनुभवी पदाधिकारियों के समन्वय से पलामू प्रमंडल की सूरत बदल सकती है।
योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं विभिन्न विभागों के पारस्परिक संचार से योजनाओं के कार्यान्वयन में  सहूलियत होगी। सभी विभागों के पदाधिकारी एक साथ चाय पर मिलजुलकर बैठें, ताकि विकास कार्य में तेजी आए। विकास के लिए विभागों का अंतरसमन्वयन निहायत जरूरी है। यह बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कहीं। वे आज आयुक्त कार्यालय में प्रमंडल स्तरीय विभिन्न विभागों के विकास कार्यों एवं कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। 
पलामू प्रमंडल में पड़नी वाली भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा संपूर्ण पलामू प्रमंडल के विघालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, पंचायत भवन, थाना, ब्लॉक, तहसील कचहरी एवं अन्य सरकारी भवनों में खराब पड़े चापाकलों को शीघ्र दुरूस्त करें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बंद पड़े सरकारी चापाकलों, छोटे जल सयंत्रों की भी शीघ्र मरम्ति करें, ताकि आमजनों को पेयजल की किल्लत की सामना नहीं करें। पेयजल के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाते हुए उसकी नंबर जारी कर 24 घंटे पेयजल की समस्याओं की निदान की पुख्ता प्रणाली विकसित करें। 
उन्होंने गूगल शीट तैयार कर चापाकलों की मरम्मति की एमआईएस रखने और उसका ऑनलाइन भी पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। वहीं जरूरत के हिसाब से चापाकलों के पाईप बदलने का भी निदेश दिया। वहीं 31 मार्च तक प्रमंडल क्षेत्र के सोलर योजनाओं को पूर्ण करने, शहरी एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्यों में गति लाकर शीघ्र शुरू करने की बातें कही। साथ ही वैसे स्थानों को चिन्हित करने का निदेश दिया, जिन क्षेत्रों में गर्मी में चापाकल सूख जाते हैं। 
पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के सभी गांवों में शत प्रतिशत घरों को बिजली कनेक्शन एवं पर्याप्त समय तक बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहूलियत होगी। वहीं किसानों को कृषि यंत्र चलाने में सुविधा होगा, जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। लोग उजाले के बीच रहेंगे तो उनकी दिनचर्या भी सही हो सकेगी। 
आयुक्त ने पलामू प्रमंडल के तीनों जिले में मिल रही बिजली की सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी लेते हुए और प्रमंडल क्षेत्र के शेष बचे गांवों को बिजली कनेक्शन देकर आच्छादित करने का निदेश दिया। 

आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य को प्रमंडल क्षेत्र में मास्क की गहण चेकिंग अभियान चलाने, कोरोना वायरस के जांच बढ़ाने एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं आमजनों से भी घरों से निकलते समय मास्क या फेश कवर जरूर लगाने  और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति कर वहां चिकित्सकों को बैठाना सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। उन्होंने चिकित्सकों की रोस्टर एवं शेड्यूल बनाने का निदेश दिया, ताकि चिकित्सा व्यवस्था का लाभ आसानी से आमजनों को मिल सके। 

उन्होंने कृषि एवं सिचाई विभाग की समीक्षा में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक सह निदेशक समेति को प्रमंडल क्षेत्र में आत्मा सिस्टम को दुरुस्त करते हुए रसदार फलों की खेती के लिए किसानों का चयन करने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पलामू में नर्सरी लगाकर रसदार फल संतरा एवं मौसमी का पौधा तैयार किया जा रहा है। चयनित किसानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किसान आसानी से रसदार फलों की खेती कर सकें।उन्होंने प्रमंडल क्षेत्र में बेल एवं आंवला की खेती भी कलस्टर स्तर पर करने की बातें कही। सिचाई विभाग के अभियंता ने बताया   कि पूरे पलामू प्रमंडल में 33 सिचाई परियोजनाएं अवस्थित है, इनमें से 25 सिचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। वहीं शेष आठ परियोजनाओं का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। सोन-कनहर पाईपलाईन परियोजना के जीर्णोद्धार कार्य करीब करीब पूरा होने की स्थिति में है, जिससे 22 हजार हेक्टेयर  कृषि योग्य भूमि में सिचाई की सुविधा बहाल होगी। साथ ही 24 हजार लोगों को पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अमानत, बटाने एवं उतरी कोयल सिचाई परियोजना के भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने के लिए आयुक्त के स्तर से पहल की जायेगी। साथ ही वन भूमि के मामलों में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक पलामू को अवगत कराते हुए उन्होंने किसानों के हित में शीघ्र निष्पादन को जरूरी बताया।  उन्होंने कहा कि कृषि कार्य में बढ़ावा देने के लिए सिचाई एवं कृषि क्षेत्र में इनोवेटिव कार्य करना चाहिए। 

आयुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा में प्रमंडल क्षेत्र के चिन्हित विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने की दिशा में गति के साथ कार्य करने का निदेश क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को दी है। साथ ही स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता दिलाने एवं प्रमंडल क्षेत्र के जिलावार पांच अच्छे एवं तीन खराब स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया। उन्होंने स्कूल आफ एक्सीलेंस के लिए 20 मार्च तक शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक द्वारा बताया गया कि प्रमंडल क्षेत्र में 78% शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। रजिस्ट्रेशन कार्य जारी है, अबतक 1324 शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। 

आयुक्त ने पशुपालन विभाग से संबंधित पदाधिकारी को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के कार्यो में तेजी लाने का निदेश दिया। साथ ही बकरा बदलने का अभियान चलाने एवं ब्रीड इंप्रूवमेंट पर ध्यान देने का निदेश दिया। 

आयुक्त ने प्रमंडल क्षेत्र की एनएच-75 एवं पलामू-लातेहार एवं गढ़वा की सड़कों पर बेहतर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही पथ निर्माण एवं भवन निर्माण के कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया है। उन्होंने पांकी-मनातू मुख्य सड़क की स्टेटस देने एवं बिश्रामपुर- पांडू बेलहारा सड़क की स्थिति शीघ्र बेहतर करने का निर्देश दिया। 

आयुक्त ने माइंस विभाग का समीक्षा करते हुए कोल माइंस को ऑपरेशनल करने, अवैध उत्खनन एवं अवैध ईंट भट्ठा पर छापेमारी अभियान चलाकर संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निदेश दिया। वहीं प्रदूषण नियंत्रण विभाग पदाधिकारी को टीम बनाकर प्रदूषण जांच करने की बातें कही। 
आयुक्त ने उक्त विभागों के अलावा वाणिज्य कर विभाग, वन विभाग आदि से संबंधित कार्यो की समीक्षा की। वहीं क्षेत्र के विकास के लिए विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने की बातें कही। 

बैठक में आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी के अलावा क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक पलामू श्री सुमन, आयुक्त के सचिव सह उपनिदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक शिव नारायण साहू,  उपनिदेशक खान राजेश कुमार पांडेय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता ई0 सदानंद मंडल,  पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश रजक, भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश सिंह, जल संसाधन के मुख्य अभियंता मुकेश कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी आरएन कश्यप, विद्युत आपूर्ति मेदनीनगर अंचल के अधीक्षण अभियंता मनमोहन सिंह,  अधीक्षण अभियंता पथ संचलन दिनेश कुमार रजक, रूपांकन एवं आयोजन मेदिनीनगर के अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार, क्षेत्रीय निदेशक पलामू डॉ. बिरजु लिंडा,  प्रमंडलीय जनसंपर्क उप निदेशक आनंद सहित प्रमंडल स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति फैलाई गई जागरूकता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ पंपलेट का भी किया गया वितरण सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत लोगों को लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज  दिनांक 10 फरवरी 2021 को भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची द्वारा रातू रोड चौक एवं बिग बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं उससे परिवार को होने वाली क्षति को नाटक के माध्यम से दिखाया गया। लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्प्लेट का भी वितरण किया गया।

दिल के अरमा आशुओ मे बह गये ! वर्तमान सरकार की दुर्भावना की शिकार जिले भर की चयनित दुधारू पशुपालक महिला लाभार्थियों की व्यथा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनांक 26/02/2021रमना प्रखंड के गम्हरिया ग्राम के दुधारू  गाय  पालक चयनित  महिला लाभुकों   ने 81भवनाथपुर के लोकप्रिय विधायक भानु प्रताप शाही जी के रमना  प्रतिनिधि पंकज सिंह के माध्यम से लिखित आवेदन देकर गाय वितरण कराने की मांग की है !   अपने लिखित आवेदन मे उन्होंने लिखा है माननीय को ज्ञात हो की 2019/20मे गव्य विकास योजना के तहत 90%अनुदान पर आर्थिक समृद्धि के लिए हम सब  महिला लाभार्थीयों का चयन  दुधारू पशु वितरण हेतु पुरे प्रखंड ही नही पुरे जिले भर  की हजारों महिला लाभुकों का  किया गया था  !चयनो उपरांत गाय खरीद हेतु लाभुकों के खाते मे  59580 रू  की राशि भी आई पर खरीद करने का आदेश आज तक नही दी गईं बल्कि बैंक मे उपलब्ध राशि की निकासी पर भी रोक लगा दी गईं !आज करोना की मार झेल रहे हजारों मेहनतकस परिवार के पास रोजगार छीन जाने के कारण भूखो मरने की स्तिथि उतपन्न हो गईं है ! दुधारू गाय हेतु महिलाओ के चयनो उप्रान्त सभी महिला लाभार्थियों  को एक...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...