Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हिंसा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

3 अक्टूबर को लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद कांग्रेस पार्टी योगी सरकार पर लगातार कर रही सवाल खड़ी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन 3 अक्टूबर को लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद कांग्रेस पार्टी योगी सरकार पर लगातार सवाल खड़े कर रही है. कई राज्यों के नेता लखीमपुर पहुंच रहे है. इसी क्रम में झारखंड के कई कांग्रेसी नेता भी लखीमपुर जाने के लिए निकले. लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया. जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन किया. झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने झारखंड प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं को रोका झारखंड से यूपी में प्रवेश करने वाले सभी बॉर्डरों को बंद कर दिया गया है बताया जा रहा है कि कांग्रेसी नेता रात के करीब 2 बजे विंढमगंज पहुंचे. जहां यूपी पुलिस ने उन्हे झारखंड-उत्तरप्रदेश की सीमा पर ही रोक दिया. जिस दौरान कांग्रेसी नेता और यूपी पुलिस के बीच तीखी नोकझोक हो गयी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने झारखंड से यूपी में प्रवेश करने वाली सभी बॉर्डरों को बंद कर दिया है. बॉर्डरों को सील करने कारण एनएच 75 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लखीमपुर जाने से रोके जाने के कारण...

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर शाम को कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बासंती हाइवे पर भाजपा नेता बाबू मास्टर की गाड़ी रोककर उन पर बम व गोलियों से हमला किया गया। घटना में भाजपा नेता सहित उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रक्त रंजित अवस्था में दोनों को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर 10 से 12 की संख्या में थे। बताया गया कि उत्तर 24 परगना के मीनाखां इलाके में प्रभावशाली नेता बाबू मास्टर पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इधर, भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज कर दिया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार शाम को भाजपा नेता बसीरहाट में पार्टी की सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेने के बाद कोलकाता लौट रहे थे। रास्ते में मीनाखां थाना अंतर्गत बासंती हाईवे पर एक ब्रेकर के पास जैसे ही उनका वाहन धीरे हुआ, वहां पहले से घात लगाए बदमाशों...