Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सत्कर्म

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

लाभ हानि की दुविधा छोड़कर सत्कर्म करें- श्री त्रिदंडी स्वामी लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वमी जी महाराज।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 भगवान बेनुगोपाल मन्दिर बृद्धखैरा में आयोजित लक्ष्मी नारायण यज्ञ में अपने प्रवचन में त्रिदंडी स्वामी श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि,सत्कर्म करने से पहले कभी भी दुविधा में नहीं पड़ें।अक्सर लोगों के मन मे यह प्रश्न उठता है कि,पूजा-पाठ,यज्ञ-प्रवचन जैसे धार्मिक कार्यों के करने से हमें क्या लाभ मिलेगा।लोंगों की सेवा करने से,सामाजिक कार्यों को करने से हमें क्या लाभ मिलेगा।इस परिस्थिति में मन दुविधा में पड़ जाता है।ऐसी मनः स्थिति में दृढ़ निश्चयी होना चाहिए।सत्कर्म का लाभ मिले या न मिले लेकिन कोई नुकसान नहीं होता।कोई हानि नहीं होती।इसे प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है।अगर दृढ़ निश्चयी होकर सत्कर्म किया जाय तो इसका सुफल निश्चय ही मिलता है।इसलिए लाभ-हानि की दुविधा से निकल कर मनुष्य को सत्कर्म करना चाहिए।दान-धर्म,तप,सत्कर्म हमेशा करते रहना चाहिए। विज्ञापन