Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कृषि कानून

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कृषि कानून के वापस होने की घोषणा पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - कृषि कानून के वापस होने की घोषणा पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक, पूर्व विधायक बिट्टू सिंह, AICC मेंबर चंद्रशेखर शुक्ला, जोनल प्रवक्ता पूर्णिमा पांडेय समेत कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद, बिट्टू पाठक ने कहा- विजय दिवस के रूप में मनाएंगे यह ऐतिहासिक दिन विज्ञापन

बोकारो मे तीन नए कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी का पदयात्रा कार्यक्रम

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा कार्यक्रम के साथ तीन नए कृषि कानून का विरोध किया।पदयात्रा डीसी कार्यालय से प्रारंभ होकर चास जोधाडीह मोड पर पहुँचकर समाप्त हुई।  अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष ने कहा केंद्र की निक्कमी मोदी सरकार किसानों को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। 82 दिनों के आंदोलन के दरम्यान 200 के करीब किसानों ने अपनी शहादत दे दी है बाउजूद मोदी सरकार किसानों का दर्द समझने के लिए तैयार नही है। सरकार वार्ता के नाम पर केवल तारीख पर तारीख दे रही है। कांग्रेस पार्टी लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में खड़ी है। सड़क से सदन तक विरोध दर्ज किया जा रहा है। तीन नए कृषि कानून वापस लेने की मांग है। वही बोकारो जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस महिला कमिटी की खुशबू सिंह उर्फ पम्मी सिंह ने कहा केंद्र सरकार के खिलाफ यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। केंद्र सरकार को हर हाल में कृषि कानून वापस लेना होगा। तीन नए कानून में मिनिमम समर्थन मूल्य का उल्लेख नही है। केवल कांट्रेक्ट फार...

नए कृषि कानूनों को वासप ले केंद्र : झामुमो

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन करने वाले किसानों के आह्वान पर झामुमो ने बूटी मोड़ पर तीन घंटों तक चक्का जाम किया। इस दौरान झामुमो के साथ अन्य पार्टियां भी शामिल थीं। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है, तब तक झामुमो इसका विरोध करता रहेगा। उन्होंने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बयान का हवाला देते हुए कहा कि सरकार की नीयत, सोच और पूरा कारनामा ही काला है। सरकार ने नए कानून में भंडारण की अधिकतम क्षमता को हटाकर कॉरपोरेट कंपनियों की मदद की है। सरकार ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को कई बार बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन उनका कहना है कि सरकार कानून को निलंबित कर सकती है, वापस नहीं ले सकती है। जहां पर किसान आंदोलन कर रहे हैं, वहां पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि कोरोना काल में कई लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए और किसानों की एक समिति बनाई जानी च...

कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने कानूनों द्वारा कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों किया।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने कृषि कानूनों द्वारा इस क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों का बीड़ा उठाया है, जिसका देश के अनेकों किसान संगठनों ने स्वागत किया है। माननीय कृषि मंत्री श्री तोमर जी ने अपनी विचारों को उन्होंने एक पत्र के माध्यम से किसान भाई-बहनों तक पहुंचाया है।  विदित है कि कोरोना संकट के दौरान भी देश के किसानों ने रिकार्ड उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था को गति दी, तो साथ ही सरकार द्वारा MSP मूल्यों पर रिकार्ड खरीद की गयी है, जो ये दर्शाती है कि केन्द्र की सरकार किसान हित के लिये प्रतिबद्ध है।  सरकार ने पिछले 6 वर्षों में बीज से बाजार तक किसानों की राह आसान की है। फसल बीमा योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, नीम कोटिंग यूरिया उपलब्ध कराने जैसे अनेकों कदम उठा कर सरकार कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव लायी है, जिनसे कृषि सुविधाओं में भी वृद्धि हुई है।  केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि...