पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु मांडर के बाबू पाठक के माध्यम से (153000)एक लाख तिरपन हजार रुपये का निधि संग्रह हुआ।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन मांडर प्रखंड के बाबू पाठक जी के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह में ₹(153000)एक लाख तिरपन हजार धनराशि का चेक सौपे। जिला अभियान प्रमुख श्रीमान रंगनाथ महतो जी ने कहा कि भगवान राम सभी के दिलों में रोम- रोम में बसे हुए हैं और सभी अपनी इच्छा के अनुसार निधि संग्रह अभियान में सहयोग दे रहे हैं। मांडर प्रखंड के अभियान में लगने वाले सभी कार्यकर्ता भी तन मन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण समय दान कर रहे है। उन्होंने लोगों को यह भी कहा कि अब समय बहुत कम बचा है अतः" कूपन खत्म करो महा अभियान " चलाकर प्रखंड में जितने भी रसीद कूपन एवं सादे रसीद हैं सभी को काट कर समाप्त कर हिसाब के साथ समापन करें, ऐसी अपेक्षा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विहिप जिला मंत्री संजय साहू,जिला गौ रक्षा प्रमुख चंद्र किसोर विद्यार्थी मांडर प्रखंड अभियान प्रमुख बजरंग सिंह,विहिप अध्य्क्ष सह जमाकर्ता प्रवीण रॉय, हिसाब प्रमुख प्रदीप महली,जमाकर्ता बिजय कुमार बॉबी जी,...