पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 बालीवुड की तर्ज पर झारखंड में भी फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए फिल्म स्टूडियो खोलने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बाबत इच्छा जाहिर करते हुए झारखंड से जुड़े सिने अभिनेता अली खान को प्रस्ताव देने को कहा है। बुधवार को अली खान ने मुख्यमंत्री को इस बाबत एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि रांची और उसके आसपास के खूबसूरत लोकेशन पर स्टूडियो स्थापित किया जा सकता है। अली खान हिंदी व भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया कि पूर्व में भी राज्य सरकार को इस बाबत प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हेमंत सोरेन ने विस्तार से उनसे पूरी जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने पतरातू में फिल्म सिटी निर्माण की दिशा में प्रस्ताव आगे बढ़ाया था, लेकिन इसपर अमल नहीं हो पाया। अधिकारियों ने पतरातू घाटी का कई दफा दौरा कर फिल्म सिटी के लिए जमीन चयनित प्रक्रिया आरंभ की थी, लेकिन यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।