Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कुछ विभिन्न बिंदु

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कल दिनांक 18.9.2020 को एनटीपीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक व उनके साथ अन्य अधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड श्री हेमन्त सोरेन एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों से भेंट की तथा विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 वार्ता के दौरान एनटीपीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने पकरी-बरवाडीह परियोजना से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की तथा इस क्षेत्र में विगत दिनों से रैयतों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को ध्यान में रखकर उनकी विभिन्न न्यासंगत माँगो के संबंध में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से यह भी आग्रह किया कि इस क्षेत्र में पूर्व से जितनी मात्रा में कोयले का उत्खनन हुआ है ,उसके निर्बाध निकासी हेतु राज्य सरकार द्वारा सहायता प्रदान किया जाए.उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उक्त कोयले की निकासी नहीं होने से कोयले में आग लगने की आशंका बनी रहेगी ,जिसके कारण इस क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी तथा जन-धन एवं क्षेत्र के वन सम्पदा आदि को भी नुक़सान होने की आशंका रहेगी. अतःसभी के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्खनन किए गए कोयले की निकासी हेतु राज्य सरकार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए। एनटीपीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक द्वारा सभी बिन्दुओं पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया। भेंटवार्ता के दौरान मुख्य सचिव श्री...