पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सरना धर्मकोड पर विशेष सत्र को लेकर आदिवासी समाज में उमंग और उत्साह की लहर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सम्मान में बनेगी मानव श्रृंखला, निकलेगा विजय जुलुस
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर आदिवासियों को उनका सबसे बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है. 11 नवंबर की तारीख इतिहास के पन्नो में दर्ज होने जा रही है. ये वो दिन होगा जब दशकों से अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे आदिवासी समाज को उनका अधिकार मिलने की दिशा में कोई सरकार अपना अहम कदम बढ़ाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे है, जो सरना धर्मकोड का प्रस्ताव झारखंड विधानसभा से पारित कर केंद्र को मंजूरी के लिए भेजेंगे. अगर केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी, तो ये ना केवल आदिवासी इतिहास को बदल देगा बल्कि आज तक आदिवासियों का अधिकार छीनने वालो पर भी हमेशा के लिए अंकुश लगा देगा। अपने समाज को मिलने जा रहे सरना धर्मकोड की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर आदिवासी को गर्व हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल का आदिवासी समाज पूरे हर्ष उल्लास से स्वागत करने में जुटा हुआ है. 11 नवंबर को भी आदिवासी समाज की ओर से झारखंडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अभिनंदन किया जाएगा. समस्त आदिवासी संगठनो की ओर से ये तय किया गया है कि 1...