Skip to main content

Posts

Showing posts with the label संवेदनशील

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू को मिला है संवेदनशील पुलिस कप्तान : दीपक

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793 आत्महत्या की घटना दुखदाई, सरकार की छवि खराब ना करें नेता पूर्व थाना प्रभारी आत्महत्या मामले में प्रशासनिक कारवाई करने से पहले ही राजनीतिक दलों ने जिस तरह से हो-हंगामा करना शुरू कर दिया, ये पलामू के हित में उचित नहीं है। निष्पक्ष जांच के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन नेतृत्व वाली सरकार कटिबद्ध है, परंतु अपराधमुक्त एवं भयमुक्त समाज निर्माण के प्रेरक पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा को बेवजह निशाना बना कर घसीटा जाना सरासर गलत है। ये कहना है झामुमो नेता सह इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी का। जिन्होंने लालजी यादव आत्महत्या मामले में मृतक के परिवारवालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही भरोसा दिया कि परिजनों की मांग पर गंभीरता से सरकार कारवाई करेगी, इसके लिए हम सब साथ है। विज्ञापन आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दीपक तिवारी ने पलामू में संवेदनशील मसलों पर होने वाली राजनीति को जमकर कोसा है। उन्होंने बताया कि सच्चाई से हर कोई वाकिफ है। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ...