पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
आत्महत्या की घटना दुखदाई, सरकार की छवि खराब ना करें नेता
पूर्व थाना प्रभारी आत्महत्या मामले में प्रशासनिक कारवाई करने से पहले ही राजनीतिक दलों ने जिस तरह से हो-हंगामा करना शुरू कर दिया, ये पलामू के हित में उचित नहीं है। निष्पक्ष जांच के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन नेतृत्व वाली सरकार कटिबद्ध है, परंतु अपराधमुक्त एवं भयमुक्त समाज निर्माण के प्रेरक पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा को बेवजह निशाना बना कर घसीटा जाना सरासर गलत है। ये कहना है झामुमो नेता सह इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी का। जिन्होंने लालजी यादव आत्महत्या मामले में मृतक के परिवारवालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही भरोसा दिया कि परिजनों की मांग पर गंभीरता से सरकार कारवाई करेगी, इसके लिए हम सब साथ है।विज्ञापन
आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दीपक तिवारी ने पलामू में संवेदनशील मसलों पर होने वाली राजनीति को जमकर कोसा है। उन्होंने बताया कि सच्चाई से हर कोई वाकिफ है। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए परिवर्तन एक सतत प्रक्रिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में प्रशासनिक मजबूती देने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। पलामू को लंबे अरसे के बाद अनुभवी, मिलनसार, जनचहेता पुलिस कप्तान मिला है, जिन्हें बेवजह का बदनाम करने की कोशिश करना शर्मनाक है। दीपक तिवारी ने कहा की मेरी जानकारी के अनुसार एसडीपीओ के जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही एसपी ने थाना प्रभारी लालजी यादव पर करवाई की थी।बड़े चेहरे का ओहदा लेकर जीने वाले राजनीतिज्ञों को इन सबसे परहेज करना चाहिए, जिससे पलामू की छवि धूमिल होती है। पलामू पुलिस झारखंड की बेहतरीन पुलिसिंग का नमूना है। जिसकी छवि बचाए रखना हमारी भी जिम्मेदारी है।विज्ञापन
जिसका असर पुलिसिया कार्रवाई पर दिखाई पड़ती है। झारखंड में वर्तमान सरकार जनता के हित में कार्य करने वाली है, पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा एक सुलझे हुए पुलिस अधिकारी हैं, जिनकी कार्यशैली प्रशंसनीय है। एक सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी का अकस्मात बिछड़ना अत्यंत दुखदाई है, परंतु इसके लिए एक संवेदनशील पुलिस अधीक्षक को बदनाम करना आने वाले वक्त में प्रबंधन, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा को चोटिल करने समान साबित होगा। झामुमो नेता दीपक तिवारी ने कहा कि निष्पक्ष जांच कर सरकार को बदनाम करने वालों पर सख्ती बरतने की मांग की है।
Comments
Post a Comment