Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सड़क

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

दो दिन के बारिश ने नगर निगम वार्ड नंबर 11 के मोहल्ले के सड़क की खोली पोल

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर शहर के वार्ड नम्बर 11 के वार्ड पार्षद कविता देवी के वार्ड क्षेत्र में नाली व सड़क की जर्जर हालत दो इधर दिनों की हुई बारिश ने पोल खोल कर रख दिया है।सड़क पर कीचड़ की भरमार हो गयी है. नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. जगह-जगह जलजमाव होने से बीमारी की आशंका बनी हुई है।सड़क की हालत देख कर आसपास के लोगों की स्थिति पर तरस आने लगता है. इस सड़क पर पैदल चलने में लोगो डर लगता है. स्थानीय लोग नारकीय जीवन से त्रस्त होकर स्थानीय  वार्ड पार्षद को कोसते नजर आ रहे है। विज्ञापन स्थानीय लोगो मे काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है,लोगो का कहना है कि नगर निगम चुनाव आते ही वार्ड पार्षद कविता देवी का बड़ा बड़ा दावा लोगो से किया जाता है।लेकिन चुनाव के बाद वे कभी-कभी मुहल्ले में नजर आते है।लोगो का कहना है कि वार्ड नम्बर 11 सबसे पिछड़ा वार्ड है।यहाँ के लोगो को नगर निगम की मूलभूत सुविधाएं नही मिल रही है।सप्लाई पानी के लिए लोगो ने कई बार आवेदन दिया ओर मौखिक जानकारी भी उन्हें दी गयी।लेकिन वार्ड पार्षद ने इसे ज...