पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 लातेहार सदर प्रखंड के तूपु हेसला गांव के पास धरधरी नदी पार कर रही बरती गाड़ी बोलेरो बुधवार की शाम नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। हालाँकि वाहन पर सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा लिया। जानकारी के अनुसार यह बोलेरो बारात लेकर तूपु जा रही थी और पुल नहीं होने के कारण नदी से होकर पार हो रही थी। बता दें कि यास चक्रवाती तूफान के कारण लातेहार ज़िले में बुधवार की सुबह से ही बारिश हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब हेसला से तूपु जा रहे बारातियों को लेकर वाहन नदी के किनारे पहुंचा तो पानी कम था। चालक ने नदी पार करने की कोशिश की। इसी बीच नदी में पानी बढ़ने लगा और गाड़ी बाढ़ में फंस गयी। हालाँकि ड्राइवर और अन्य चार बारातियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। विज्ञापन लोगों ने बताया कि पानी की धार इतनी तेज थी कि वाहन नदी में ही पलट गया और बहने लगा। हालांकि आसपास के ग्रामीणों ने मोटे रस्से से बाँध कर वाहन को दूर जाने से बचाया। लाइव पलामू को मिली जानकारी के अनुसार वाहन गांव के ही किस...