Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जितिया व्रत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जीवित्पुत्रिका के मौके पर महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर पुत्रों की लंबी उम्र की की कामना

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सदर अनुमंडल गढ़वा रंका तथा श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में गुरुवार को जीवित्पुत्रिका (खर जितिया) का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाते हुए महिलाओं ने अपने-अपने संतान की लंबी उम्र एवं कुशलता की कामना की। माताओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा, शाम को मंदिराें में विधि-विधान से पूजा कर पुत्र की लंबी उम्र की कामना की। जीवित्पुत्रिका व्रत कथा का श्रवण किया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अपने बच्चों के लंबी उम्र की कामना की। माताएं शुक्रवार की सुबह व्रत का पारण करेंगी। पंडित राधेश्याम शुक्ला ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत में जो माताएं निर्जला उपवास रखकर पूजा अर्चना करती हैं, उनके पुत्र दीर्घायु होते हैं।

जितिया व्रत एवं पारण

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 1) दिनांक 09/09/2020 (बुधवार) को नहाना- खाना। 2) दिनांक 10/09/2020 (गुरुवार) को उपवास (व्रत)। 3) दिनांक 11/09/2020 (शुक्रवार) को सुर्योदय काल में पारण। 4) इस बार सरगोही नहीं करनी है कारण:- अष्टमी तिथी में ही व्रत की जाती है जो कि 09/09/2020 (बुधवार) को दोपहर 01 बजकर 35 मिनट से 10/09/2020(गुरुवार) को दोपहर 03:04 तक है। 5) व्रत का समय उदय- तिथि से ही मान्य होगा, जो 10 सितम्बर 2020 को हो रहा है।