Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हड़ताल

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अपने निजी मांग को लेकर दवा व्यवसाईयों ने की सामूहिक हड़ताल

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर। अपनी 16 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को एफएमआरएटी के आह्वान पर पलामू में बीएसएसआर यूनियन से जुड़े सभी दवा एवं विक्रय प्रतिनिधि एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. मेदिनीनगर में यूनियन के सभी सदस्यों ने सुबह आठ बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर उपस्थित होकर मामले की निगरानी की. इसके बाद 12 बजे छहमुहान पर जमा हुए. यहां हड़ताल को लेकर नारेबाजी की गयी एवं मांगें पूरी करने की अपील की गयी।हड़ताल का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों को 4 लेबर कोड में बदल दिया है. यह दवा एवं विक्रय प्रतिनिधि के हित में नहीं है।इसे तुरंत वापस लिया जाये. उन्होंने कहा कि दवा एवं मेडिकल उपकरण की ऑनलाइन बिक्री को तुरंत रोका जाना चाहिए।हड़ताल में 70 से अधिक सदस्य शामिल हुए, जिनमें शंभू कुमार सुमन, प्रतीक कुमार, अमित आनंद, विकास कुमार, अखिलेश पांडे, सौरभ कुमार, शशिकांत शुक्ला, कुमुद रंजन, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, दशरथ कुमार, विवेक तिवारी, संजीव कुमार,...

हड़ताल के वजह से झारखंड के 12 सरकारी बैंकों के आठ हजार शाखाओं पर ताले लटके रहे।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंककर्मियों की दो दिनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल के परिणामस्वरूप आज झारखंड के सभी सरकारी बैंक कर्मचारी बंद रहे। राज्य के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया, जिससे बैंकों में कामकाज ठप रहा। हड़ताल के वजह से झारखंड के 12 सरकारी बैंकों के आठ हजार शाखाओं पर ताले लटके रहे। रांची में भी बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सोमवार यूनियन की हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे सरकारी बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि केंद्रीय संगठन के आह्वान पर झारखंड में भी दो दिन तक सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे। उनका कहना है कि जिस प्रकार से बैंकों का निजीकरण हो रहा है, इससे सिर्फ बैंक कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि केसीसी, मुद्रा लोन, केवाईसी सहित विभिन्न सरकारी कागजात बैंकों से ही बनते हैं। ऐसे में बैंकों का निजीकरण हो जाता है तो सिर्फ सरकारी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को ही नहीं बल्कि लोगों को सभी...

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के हस्तक्षेप पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के हस्तक्षेप पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के संवेदनशील पहल पर आज जूनियर चिकित्सकों ने अपना आंदोलन खत्म करते हुए हड़ताल वापस ले लिया हैं। मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने स्वास्थ्य सचिव श्री के के सोन को निर्देश दिया कि इनकी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए बातचीत कर हड़ताल को खत्म करें। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सचिव ने जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन से बातचीत कर हड़ताल को खत्म कराया हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती हैं ताकि मरीजों के चेहरे पर मुस्कान आये। मेरे संज्ञान में आया कि चिकित्सक अपने एरियर इत्यादि मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, ये सरकार संवेदनशील हैं और जनहित के हर मुद्दे पर हमारी स्थिति और नियत साफ है इसलिए मैंने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया कि आंदोलन कर रहे चिकित्सकों से वार्ता कर उनके साथ न्याय करते हुए हड़ताल समाप्त कराए। उन्होंने हड़ताल ...

ट्रेड यूनियनों श्रमिक फेडरेशनो और कर्मचारी एसोसिएशनों की रांची जिला इकाईयों द्वारा 26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल की तैयारी के लिए 12 नवंबर को 12 बजे से कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई परिसर मे एक कंवेशन आयोजित किया जा रहा है.

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 ट्रेड यूनियनों  श्रमिक फेडरेशनो और कर्मचारी एसोसिएशनों की रांची जिला इकाईयों द्वारा 26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल की तैयारी के लिए 12 नवंबर को 12 बजे से कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई परिसर मे एक कंवेशन आयोजित किया जा रहा है. इस कंवेशन मे प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक चैनल,न्युज एजेंसियों, वेब पोर्टल के प्रतिनिधि  सहित समाचार पत्रों के छायाकार आमंत्रित है।   अनिर्वान बोस द्वारा सीटू, एटक,इंटक, एक्टू, एचएमएस और फेडरेशनो व कर्मचारी एसोसिएशनों की ओर से जारी।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर की सक्रियता से खत्म हुआ सहायक पुलिसकर्मियों का हड़ताल।

 पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयासों से सहायक पुलिसकर्मियों ने आज हड़ताल समाप्ति की घोषणा की है। सहायक पुलिसकर्मियों ने हड़ताल स्थगित करने व काम पर लौटने की बात कही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमर ठाकुर के आवास पर हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों ने हड़ताल खत्म करते हुए डयूटी पर जाने की घोषणा की। मंत्री मिथिलेष कुमार ठाकुर ने कहा है कि सभी सहायक पुलिसकर्मियों को फिलहाल दो वर्षों की सेवा अवधि विस्तार दिया गया है। इसके अलावे मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि सरकार हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों की तीन मांगों पर तैयार है जिसमें सेवा विस्तार, मानदेय में वृद्धि और पुलिस नियुक्ति में वेटेज (अंक) संबंधी लाभ दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त इनकी जो जायज मांगे हांेगी वह सचिवों की उच्चस्तरीय समिति तय कर के इनकी मांगों पर सुझाव देंगी। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन के साथ बैठक की...