पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के हस्तक्षेप पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त
स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के संवेदनशील पहल पर आज जूनियर चिकित्सकों ने अपना आंदोलन खत्म करते हुए हड़ताल वापस ले लिया हैं।
मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने स्वास्थ्य सचिव श्री के के सोन को निर्देश दिया कि इनकी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए बातचीत कर हड़ताल को खत्म करें।
इसी कड़ी में स्वास्थ्य सचिव ने जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन से बातचीत कर हड़ताल को खत्म कराया हैं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहती हैं ताकि मरीजों के चेहरे पर मुस्कान आये।
मेरे संज्ञान में आया कि चिकित्सक अपने एरियर इत्यादि मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, ये सरकार संवेदनशील हैं और जनहित के हर मुद्दे पर हमारी स्थिति और नियत साफ है इसलिए मैंने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया कि आंदोलन कर रहे चिकित्सकों से वार्ता कर उनके साथ न्याय करते हुए हड़ताल समाप्त कराए।
उन्होंने हड़ताल समाप्त करने के लिए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया है।
Comments
Post a Comment