Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेयजल

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जल जीवन मिशन,पेयजल गुणवत्ता को लेकर ग्राम चुकरु में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कौड़िया पंचायत भवन में गुरुवार को जल गुणवत्ता प्रभावित ग्राम चुकरु से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.कार्यशाला का उद्घाटन सदर बीडीओ,पेयजल के कार्यपालक अभियंता,मुखिया,संसद व विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप सेद्वारा दीप प्रज्वलन कर किया.कार्यशाला में रांची पेयजल विभाग से आयी टीम ने लोगों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से जल गुणवत्ता विषयक पर जागरूक किया.मौके पर सदर बीडीओ अमिताभ भगत ने कहा कि फ्लोराइड प्रभावित इस गांव में आप लोगों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है.उन्होंने ग्रामीणों से डीफ्लोराइड अटैचमेंट चापाकलों से ही लोगों को पानी पीने की अपील की.इसी तरह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने लोगों को अशुद्ध जल पीने से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है ऐसे में हम सबको पानी बचाने हेतु प्रयासरत रहना होगा साथ ही उन्होंने चुकरु के ग्रामीणों से डीफ्लोराइड अटैचमेंट चापाकलों से पानी सिर्फ पीने...

छतरपुर के युवा नेता राहिल राज के नेतृत्व में युवाओं ने मिल कर विद्यालय में पेयजल संकट पर जल संसाधन विभाग के अभियंता से मिल कर अपनी बात रखी।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 छतरपुर के युवा नेता राहिल राज के नेतृत्व में युवाओं ने मिल कर विद्यालय में पेयजल संकट पर जल संसाधन विभाग के अभियंता से मिल कर अपनी बात रखी। राहील राज ने बताया कि कल हमने  और हमारी टीम ने खुद जाकर हुटूकदाग पंचायत के पटलकोहड़ा गांव का दौरा किया था। गांव में समस्या का अंबार है जिसमे से यह स्कूल का मामला बहुत बड़ा है।  विज्ञापन पलामू जिले के छतरपुर (पूर्वी) प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय, पत्तलकोहड़ा में पेयजल की सुविधा नहीं है। वहां सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करते हैं परंतु पेयजल की सुविधा न होने से उन्हें कष्ट का सामना करता है। पानी पीने के लिए भी वापिस घर आना पड़ता है जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। मध्यान्ह भोजन बनाने हेतु भी जल की आवश्यकता होती है उस पर भी प्रभाव पड़ रहा है। वहीं गाड़ीखास के मुखिया प्रमोद यादव ने बताया कि हम सब जानते हैं कि पलामू में गर्मी का प्रकोप बहुत ही ज्यादा होता है, ऐसे डिहाइड्रेशन जैसी समस्या भी उतपन्न हो जाती है। आपसे आग्रह है कि इस समस्या का निवारण जल्द हो और प...

जल जागरूकता रथ रवाना, कार्यपालक अभियंता ने दिखाई हरी झंडी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल  मेदिनीनगर कार्यालय की ओर से जल जीवन मिशन अंतर्गत सभी ग्रामीण परिवारों, विद्यालयों ,आंगनवाड़ी केंद्रों ,स्वास्थ्य केंद्र ,पंचायत भवन एवं आश्रम शालाओं आदि को 2024 तक नल से शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए प्रत्येक ग्रामों में जल जीवन मिशन के सभी अवयवों को लेकर जल जागरूकता रथ एवं जल रथ चलाई जा रही है। बैनर-पोस्टर के साथ माइकिंग के माध्यम से जमीनी स्तर पर पानी की गुणवत्ता का पहचान कैसे की जानी है एवं जल गुणवत्ता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विज्ञापन इसके तहत आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया। कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। उनके साथ सहायक अभियंता हरेराम सिंह, कनीय अभियंता रणवीर सिंह, जिला समन्वयक, जल जीवन मिशन के अश्वनी कुमार पांडेय, अंचल समन्वयक अवधेश कुमार सिंह एवं प्रमंडलीय रोकडपाल ललन कुमार भी थे। सभी ने संयुक्त रूप से जल रथ एवं जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाया। साथ ही आज जल ग...

सोलर युक्त जलनल 6 माह से खराब पड़ा ग्रामीण झेल रहे हैं परेशानी

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793 नावा बाजार प्रखड क्षेत्र सोहदाग खुर्द पंचायत के लेदुका ग्राम मे एक वर्ष पहले  14 वें वित्त आयोग  से जलनल योजना मुखिया द्वारा लगाया गया था । यह जलनल 6 माह तक ठीक ठाक चला लेकिन विगत 6 माह से जलनल योजना खराब पड़ा है ।  वहां के दर्जनों ग्रामीणों ने नावा बाजार जिला परिषद अनुज राम से जल नल संबंधित शिकायत करते हुए  अति शीघ्र  जलनल को बनवाने के लिए मांग किया  । ताकि इस जगहों पर रहने वाले ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके । ग्रामीणों के मांग पर जिला पार्षद अनुज राम ने अभिलंब नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश श्रीवास्तव से जल्द से जल्द जलनल योजना को बनवाकर चालू करने की मांग किया है । ताकि वहां रहने वाले ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके और योजना के लाभ मिल सके । विज्ञापन मौके पर पचू सिंह, देवानी सिंह,विफन सिंह, विजय सिंह,राम वली सिंह,संकुरी कुंवर,रुपा देवी, ललीता देवी, ममता देवी, कबुतरी देवी समेत कई ग्रामीण के नाम शामिल है ।

कई महीनों से बेकार पड़ा कोनवाई गांव का पानी टंकी, पेयजल के लिए मचा हाहाकार

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन कोनवाई बाजार पे दुर्गा पूजा मन रहे। श्रद्धालुओं ने निराशा व्यक्त किया। श्रद्धालु-भक्तजनों को अपने -अपने घर से पानी की बोतल लेकर आनी पड़ती है। पलामू पांकी प्रखंड के कोनवाई बाजार पे खराब पड़ा पानी टंकी सिर्फ शोभा बढ़ा रही है । पेयजल के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके। विभाग की ओर से इस योजना के तहत लाखों रुपया खर्च कर कोनवाई गांव में वर्ष 2019-20 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया। साथ ही साथ पानी टंकी तक पानी पहुंचाने के लिए बोरिंग, मोटर पंप, सोलर सिस्टम की व्यवस्था की गई है। साथ ही साथ घर-घर पाइप पहुंचाया गया। पर एक बूंद भी जब से पानी टंकी बैठा तब से ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं। साथ ही ग्रामीण बताते हैं कि किसी तरह 200 से 300 मीटर नदी चुआड़ी के पानी पीने को विवश हैं।  किंतु कोनवाई गांव के ग्रामीण महज 1 महीना तक ही इस टंकी से पानी का उपयोग कर सके। साथ ही पाइप सिर्फ घर तक किया गया पर पानी पाइप के माध्यम से एक बूंद भी नहीं गया। इसके ...

जलमीनार व चापाकल खराब, पानी की किल्लत झेल रहें ग्रामीण

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  मेदिनीनगर सदर प्रखंड क्षेत्र के सुआ पंचायत के बिन्धुआ टोला में लगने के चार पांच महिना बाद ही खराब हो गया लगभग साल भर से यह जल मीनार खराब पड़ा हुआ है। इन दिनों खराब पड़ी हुई है। खराब जलमीनार लोगों के लिए सफेद हाथी साबित हो रही है।  जिसके चलते की सैकड़ों ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत हो रही है। विज्ञापन ग्रामीण रामनाथ सिंह, संदीप सिंह, कौशल कुमार, शैलेश आदि ने जलमीनार को दिखाते हुए उन्हों ने बताया कि करीब चार पांच माह बाद से ही यह जल मीनार खराब है।  अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसके पूर्व इस जलमीनार के बगल में एक चापानल लगा हुआ था और उसी चापाकल मे समरसेबुल पम्प लगाने के कारण चापानल का भी पानी निकल बंद हो गया। उसी चापानल से ग्रामीणों का काम चलता था। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य जनप्रतिनिधियों से अविलंब इस जलमीनार की मरम्मत कराकर चालू कराने का मांग क...

पलामू पहुँचे सुबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा विधायक मिथलेश ठाकुर

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पलामू पहुँचे सुबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा विधायक मिथलेश ठाकुर का बयान कहा झारखण्ड सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर बहुत सारे तौफे राज्य की जनता को देने जा रही है उसमे से पलामू  को विशेष ध्यान रखा गया है पलामू प्रमंडल की जनता को विशेष तोहफा देगी हेमंत सोरेन नेतृत्व वाली झारखंड की सरकार।

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यो की समीक्षा की

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कार्य में तेज़ी लाने का दिया निर्देश शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता पर होगी कार्रवाई:उपायुक्त जल जीवन मिशन के तहत हर घर में जल पहुंचाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त वाटर सप्लाई  कार्य को पूर्ण करने को लेकर किया निर्देशित उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय निर्माण कार्य की जानकारी ली।इस दौरान बताया गया कि जिले में अबतक 24,050 शौचालय निर्माण पूर्ण कर लिया गया है एवं शेष पर कार्य जारी है।इस पर  उपायुक्त ने शेष बचे शौचालयों के निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही।इस दौरान उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण में अनियमिता की  शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।  बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने जल सहिया के माध्यम से गांव में घूम घूम कर पूर्व में बने शौचालयों का उपयोग कराने एवं जो भी  एनएलओबी के तहत शौच...

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का समीक्षा बैठक

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक पेंडिंग यूसी में बेहतर प्रगति नहीं करने वाले प्रखंडों पर डीडीसी ने जतायी नाराजगी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम करें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें- डीडीसी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का समीक्षा बैठक आज दिनांक 07 नवंबर 2020 को विकास भवन स्थित उपविकास आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। उप विकास आयुक्त, रांची सह नोडल पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यपालक अभियंता, जिला समन्वयक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखण्ड/संकूल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। बैठक में उपविकास आयुक्त, रांची श्री अनन्य मित्तल ने पेंडिंग यूसी की समीक्षा करते हुए इसमें बेहतर प्रगति नहीं करने वाले प्रखंड के संबंधित अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कार्य शीघ्र पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीडीसी ने सभी प्रखंड के सहायक/कनीय अभियंता एवं प्रखण्ड/संकूल समन्वयक को पेंडिंग यूसी में प्रगति लाने का निदेश ...

उपायुक्त ने की जिले में जलछाजन परियोजना के अंतर्गत चल रही योजनाओं की समीक्षा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 डोभा, टीसीबी सहित अन्य योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करें: उपायुक्त उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में जिले में चल रहे जल छाजन परियोजना के अंतर्गत डोभा, तालाब निर्माण, मेढ़बन्दी, जल सोख्ता, ट्रेंच- सह- मेढ़ निर्माण की समीक्षा बैठक की गई।  बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जल छाजन परियोजना के तहत बनाए जा रहे तालाब, डोभा, मेढ़बन्दी सहित अन्य योजनाओं से किसान आत्मनिर्भर और खुश हाल होते हैं। उन्होंने इस योजना को लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा वे अपने तालाबों एवं डोभा के पानी का उपयोग कर ना केवल अपनी जरूरत की चीजों को उपजा सकते हैं बल्कि कई दशकों से चले आ रहे हैं सुखाड़ की समस्या को भी दूर कर सकते हैं।  उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर ने कहा कि पलामू में वर्षा का औसत दर तो ठीक है किंतु जमीन पर पानी ना रुकने से सुखाड़ की समस्या बनी रहती है। इसके लिए मनरेगा अंतर्गत भी टीसीबी निर्माण का कार्य जोर शोर से कराया जा रहा है। जिससे लोगों को रोजगार निरंतर मिल रहा है।...

जल जीवन मिशन के तहत जन-जागरुकता हेतु 14 दिनी अभियान 02 अक्टूबर से प्रारंभ

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 उपायुक्त ने अभियान के सफल संचालन को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा के द्वारा पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गई कि गुमला जिले में 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2020 तक राज्यव्यापी जल जीवन मिशन का संचालन किया जाएगा। जल जीवन मिशन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत वर्ष 2024 तक राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों को नल से जल मुहैया कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में भागीदारी एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी ग्राम पंचायत, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, जलसहिया एवं आमजनों को जल जीवन मिशन के विषय में समुचित जानकारी दें ।   उपायुक्त द्वारा निदेशित किया गया कि जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जन-जन तक जल जीवन मिशन का संदेश दें, ताकि समुदाय के द्वारा इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। इस निमित ग्...

जल जीवन मिशन के तहत कुलगड़ा में ग्राम सभा आयोजित

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793   गांव में पेयजल सुविधा विकसित करने को लेकर बनी कार्ययोजना जल ही जीवन है, जितेंद्र कुजुर, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी पेयजल स्वच्छता विभाग की द्वारा संचालित  कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत बुधवार को सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के कुलगड़ा में ग्राम सभा आयोजित की गई । ग्राम सभा में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुजुर, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक शैलेंद्र कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान गांव में पेयजल सुविधा विकसित करने की योजना पर मंथन किया गया एवं प्राथमिकता के आधार  पर पेयजल बहाल करने की कार्य योजना बनी।  कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुजूर ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य गांव में पेयजल सुविधा विकसित करना है, हर घर में पानी पहुंचे इसी उद्देश्य  को लेकर ग्राम सभा आयोजित की जा रही है । उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है आप सभी ग्रामीण अपने गांव के विकास में सहयोग करें ताकि आने वाले समय में गांव में किसी भी स्थान पर पानी की किल्लत  नहीं  हो। जिला समन्वयक श...

शहर के कुछ क्षेत्रों शुरू हुई पानी सप्लाई

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 शहर के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को पानी सप्लाई हो सका। कोयल नदी में बाढ़ आ जाने के कारण फुटबॉल में कचरा भर जाने के कारण बेलवाटिका पंपूकल से शहर में होने वाले पानी सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गया था। पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने कहा कि शनिवार से सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए कर्मी लगे हुए हैं। शुक्रवार को शहर के दो टंकी जिला स्कूल, स्टेशन रोड और डायरेक्ट सप्लाई हमीदगंज में किया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों के मुहर्रम पर्व के मद्देनजर मुस्लिम क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को बाजार क्षेत्र, सद्दीक मंजिल चौक, शिवाजी मैदान, कन्नी राम चौक लाल कोठा, कांदू मुहल्ला, बेलवाटिका, जेलहाता, छहमुहान, नावाहाता, हमीदगंज, कुंड मुहल्ला, पहाड़ी मुहल्ला, पत्थर मिल आदि क्षेत्रों में पानी सप्लाई किया गया। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि शुक्रवार की शाम से जेल में पानी आपूर्ति शुरू हो जाने की संभावना है। वहीं शनिवार से आईटीआई और पीएचइडी पानी टंकी से भी पानी की आपूर्ति प्रारंभ करने ...