पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार प्रखड क्षेत्र सोहदाग खुर्द पंचायत के लेदुका ग्राम मे एक वर्ष पहले 14 वें वित्त आयोग से जलनल योजना मुखिया द्वारा लगाया गया था । यह जलनल 6 माह तक ठीक ठाक चला लेकिन विगत 6 माह से जलनल योजना खराब पड़ा है । वहां के दर्जनों ग्रामीणों ने नावा बाजार जिला परिषद अनुज राम से जल नल संबंधित शिकायत करते हुए अति शीघ्र जलनल को बनवाने के लिए मांग किया । ताकि इस जगहों पर रहने वाले ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके । ग्रामीणों के मांग पर जिला पार्षद अनुज राम ने अभिलंब नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश श्रीवास्तव से जल्द से जल्द जलनल योजना को बनवाकर चालू करने की मांग किया है । ताकि वहां रहने वाले ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके और योजना के लाभ मिल सके ।विज्ञापन
मौके पर पचू सिंह, देवानी सिंह,विफन सिंह, विजय सिंह,राम वली सिंह,संकुरी कुंवर,रुपा देवी, ललीता देवी, ममता देवी, कबुतरी देवी समेत कई ग्रामीण के नाम शामिल है ।
Comments
Post a Comment