पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन पेयजल एवं स्वच्छता पर प्रमंडल, पलामू की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पलामू जिले के लोगों को शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए नल से जल दिए जाने का कार्य गति पर है। इसके तहत लेस्लीगंज प्रखंड के कोटखास पंचायत के 6 गांव कोटखास, सीताडीह, पथरही, गोपालगंज, कोनवाड़ा एवं टेंगारी के 429 घरों के मालिकों ने नल से जल का कनेक्शन चार्ज जमा किया। साथ ही कई लोगों ने मासिक जलकर शुल्क के रूप में 50-50रुपये भी जमा किए। जिला जल स्वच्छता समिति एवं यूनिसेफ सहयोगी आईडीएफ द्वारा समुदाय को जागरूक किया जा रहा है कि वे कनेक्शन चार्ज एवं जलकर शुल्क जमा करें, ताकि उन्हें नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा सके। बता दें कि कोटखास पंचायत के उक्त गांवों में अबतक 710 घरों में नल से जल का कनेक्शन किया गया है। उपायुक्त श्री शशि रंजन के निदेश पर पलामू में नल से जल देने का कार्य चल रहा है। उन्होंने वाटर कनेक्शन एवं जलकर शुल्क जमा करने वाले लोगों को धन्यवाद किया है। साथ ही सभी को नल का कनेक्शन लेने एवं इसके लिए शुल्क अदा करने की अपील की है।...