Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कुपोषण मुक्त

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जिले को कुपोषण व एनीमिया मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता : डीसी

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) योजना व नीति आयोग से संबंधित सूचकांकों की समीक्षा की। उक्त बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम भारत सरकार के आकांक्षी जिला प्रोग्राम से संबंधित सूचकांकों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति, विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) योजना अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के भौतिक व वित्तीय प्रगति, लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, डीसी विपत्र जमा करने के विषय में जानकारी ली। साथ ही जिले में संचालित अन्य विकास योजनाओं की क्रमवार समीक्षा भी की। मौके पर नीति आयोग के सूचकांकों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामलों पर चर्चा की। डीसी ने हेल्थ न्यूट्रिशन में प्रथम माह एएनसी रजिस्ट्रेशन, कंवर्जन आफ पीएचसी इनटू हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर, टीकाकरण, कुपोषण तथा ओआरएस डिस्ट्रीब्यूशन में सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले को कुपोषण व एनीमिया से मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यकता के अनुर...