Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सड़क मरम्मत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

डंडई लवाही मेन रोड की मरम्मत ना होने से उग्र ग्रामीण बैठे धरना पर

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793  डंडई प्रखंड के मुख्य बाजार में डंडई थाना व मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क जो तालाब का रूप धारण कर चुका है ,सड़क मरमति की मांग को शनिवार को स्थानीय लोगों ने चिलचिलाती धूप में मेन रोड पर ही धरना पर बैठ गये।धरना पर बैठे ग्रामीणों ने स्थानीय प्रतिनिधि, विधायक एवं पदाधिकारीयों की घोर निंदा किया।  साथ ही साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन हाय हाय, स्थानीय जन प्रतिनिधि मुर्दाबाद, निकमी वर्तमान विधायक मुर्दाबाद, हमारी मांगे पूरी करो, दल दल युक्त सड़क से निजात दिलाओ की नारा भी लगाये ।    विज्ञापन मालूम हो कि डंडई बाजार की मुख्य सड़क डंडई लवाही रोड पिछले 5 सालों से दलदल युक्त डोभा में तब्दील हो चुका है ।  लेकिन आज तक प्रखंड विकास पदाधिकारी ,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वर्तमान विधायक इस पर कोई भी विशेष ध्यान नही दिए जिससे आज तक इस समस्या से निजात दिलाने में ये सभी लोग असफल है।  लोगों ने पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द इस समस्या ...

पांकी विधानसभा जनता रहें खुश सभी सड़कें होंगे दुरुस्त: रामदास

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793  समाजसेवी रामदास साहू के सहयोग से अब तक पांकी विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क मरम्मत कार्य कराई गई है।इसी कड़ी में तरहसी प्रखंड के छकनाडीह में ग्रामीणों ने श्री साहू से मिलकर अपने गांव के जर्जर सड़क के बारे में समस्या रखी थी।श्री साहू ने लोगों के भरोसा देते हुए सड़क दुरुस्त कराने की बात कही थी।बुधवार को उनके द्वारा छकनाडीह बढ़की आहार से कुशलडीह मंदिर तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क मरम्मती कार्य प्रारंभ कर दिया गया।बुधवार को सड़क की मरम्मती देखने श्री साहू  छकनाडीह पहुंचे जहां सग्रामीणों ने उन्हें फूल माला देकर भव्य स्वागत किया और इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि यहां के जर्जर सड़क के बारे में ग्रामीणों द्वारा मुझे बोला गया था उसी के मद्देनजर यहाँ मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया हूँ जिसे आज देखने यहां पहुंचा हूँ,उन्होंने कहा कि पाकी विधानसभा की सभी खराब सड़कें दुरुस्त होंगे उन्होंने कहा कि अपने निजी खर्च से मरम्मती का कार्य करा रहा हूंँ।उन्होंने कहा कि...

समाजसेवी ने निजी खर्च से करवाई सड़क की मरम्मती

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 निलांबर पिताबरपुर:समाज के प्रति कुछ करने की चाहत हमेशा हमारे मन  में रही है,वहीं अपने माटी के प्रति विशेष गहरा समर्पण है।यह कहना है समाजसेवी रामदास साहू का।श्री साहू शनिवार को तरहसी प्रखंड के ग्राम गुरहा में सड़क के मरम्मतीकरण के अवसर पर बोल रहे थे।   श्री साहू ने बताया की प्रखंड के दर्जनों गांव जोड़ने वाली मुख्य सड़क तहरहसी भाया पाठक पगार ,सिलदीलीया,गोंदी मीटार तक जोड़ने वाली  मुख्य सड़क की खराब हालत थी।उन्होंने कहा की ग्रामीणों के अनुरोध पर मरम्मती कार्य करने का बीड़ा उठाया है विज्ञापन मालूम हो की स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर हालत को लेकर समाजसेवी श्री साहू से मुलाकात किया था और समस्या से अवगत करवाया था,जिस पर साहू ने अपने निजी खर्च से लगभग 12 किलोमीटर तक सड़क बनवा कर चलने लायक बनवाने का कार्य  शनिवार को तरहसी से शुभारंभ किया।इस दौरान गुरहा के लोगों ने उन्हें फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।गुरहा में निजी खर्च से हो रहे सड़क मरम्मती के दौरानपत्रकारों के...

आज नगर आयुक्त से मिलकर बैरिया चौक NH 75 जर्जर सड़क को लेकर हुई बातचीत: आशीष भारद्वाज

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज नगर आयुक्त मेदिनीनगर नगर - निगम से मिलकर बैरिया चौक NH 75 जर्जर सड़क को लेकर लंबी बातचीत हुई, NHAI के पदाधिकारियों से भी बात हुई... महोदया ने assure किया की निगम का जो भी नाली बनाने का या कनेक्ट करने का कार्य है वो बहुत जल्द पूर्ण किया जाएगा तथा NHAI और RCD भी इस सड़क को जल्द ठीक करेगी, इसको लेकर सोमवार या मंगलवार को इन सभी विभागों की बैठक होगी, आयुक्त महोदया ने कहा की वो हर हाल में इस सड़क को पूर्ण रूपेण ठीक करने का कोशिश करेंगी। विज्ञापन साथ ही साथ निमियां (मेदिनीनगर) में वन - विभाग द्वारा कोयल नदी तट पर किए गए पौधारोपण वाले स्थान को एक शानदार नेचुरल पार्क में परिवर्तित करने का भी हमने आग्रह किया है।  | #जय_हिंद ! #जय_झारखंड ! #जय_जय_पलामू |

समाजसेवी ने निजी खर्च से करवाई सड़क की मरम्मती

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 निलांबर पितांबरपुर :समाजसेवी ने निजी खर्च से करवाई सड़क की मरम्मती निलांबर पितांबरपुर  :प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय से सटे गोराडीह खास मार्ग  की इन दिनों हालत काफी जर्जर हो चुकी है अब उसमें पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।सड़क की हालत देख सांगबार पंचायत की मुखिया गीता देवी ने समाजसेवी रामदास साहू से सड़क मरम्मत कराने के लिए गुहार लगाई।समाजसेवी रामदास साहू ने गीता मुखिया की बात को स्वीकार किया और सड़क की मरम्मत अपने निजी खर्च से बुधवार से प्रारंभ किया।श्री साहू के पुत्र युवा समाजसेवी अनील साहू नें बुधवार को सड़क मरम्मत करने का कार्य का शुभारंभ किया।मालूम हो कि इस सड़क की दूरी लगभग दस किलोमीटर है जो हर कदम पर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है।  यह सड़क खैराट,टोली,कुसही डेम , अखौरी दीदरी,गोराडीह,गोराडीह खास,लोहरा भाया मनातू मुख्य पथ होते हुए दारूडीह जाती है।  विज्ञापन इस कार्य से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है.समाजसेवी श्री रामदास साहू के पुत्र अनिल साहू ने स्थानीय लोगों को आश्व...

नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के ग्राम कुन्दरी से पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने पूजा अर्चना कर सड़क मरम्मति की शुरुआत किया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पांकी से डालटनगंज मुख्य पथ की मरमती कार्य की शुरुआत नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के ग्राम कुन्दरी से पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने पूजा अर्चना कर सड़क मरम्मति की शुरुआत किया। विधायक डॉ मेहता में कहा कि पांकी डालटनगंज मुख्य पथ काफी जर्जर हो चुका था। जर्जर सड़क होने के कारण राहगीर सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। कहा की जर्जर सड़क को देखते हुए पांकी से डालटनगंज तक सड़क मरमती का कार्य किया जा रहा है। सड़क मरम्मति कार्य होने से सड़क से आवागमन करने वाले राहगीरों में काफी खुशी की लहर है। विज्ञापन

निकम्मी हेमंत सरकार सड़कों के गड्ढे भरने में भी विफल: प्रदीप वर्मा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने हेमंत सरकार को निकम्मी बताते हुए कहा कि यह सरकार नए सड़क का निर्माण क्या करेगी सड़कों का गड्ढा भी नही भर पा रही है। श्री वर्मा ने कहा कि सरकार की विफलता ऐसी की आज राजधानी के मुख्य सड़क के गड्ढों को भरने केलिये सिविल सोसाइटी के लोग आगे आये हैं। बरियातू रोड रिम्स सहित अनेक प्राइवेट अस्पतालों को जोड़ने वाली सड़क है। इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों एम्बुलेंस मरीजों को अस्पताल तक पहुचाते हैं। डॉ वर्मा ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने राज्य में सड़कों का जाल बिछाया। नई सड़कों के निर्माण के साथ पुराने की मरम्मत भी  लगातार  होती रहती थी। दूसरे प्रदेश के लोग अच्छी सड़को का उदाहरण देते थे परंतु 9 महीने में ही स्थितियां उलट गई। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में बरियातू रोड की जर्जर हालत से दो लोगो की जान जा चुकी है। उपराजधानी दुमका में भी सड़क के गड्ढ़े ने 6 लोगों की जान ले ली है।केवल देवघर दुमका राष्ट्रीय राजमार्ग 114ए पर विगत 7 महीनों में सड़कों की जर्जर हालत के कारण 32 लोगों की जाने जा चुकी है,...