पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
निलांबर पितांबरपुर :समाजसेवी ने निजी खर्च से करवाई सड़क की मरम्मती
निलांबर पितांबरपुर :प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय से सटे गोराडीह खास मार्ग की इन दिनों हालत काफी जर्जर हो चुकी है अब उसमें पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।सड़क की हालत देख सांगबार पंचायत की मुखिया गीता देवी ने समाजसेवी रामदास साहू से सड़क मरम्मत कराने के लिए गुहार लगाई।समाजसेवी रामदास साहू ने गीता मुखिया की बात को स्वीकार किया और सड़क की मरम्मत अपने निजी खर्च से बुधवार से प्रारंभ किया।श्री साहू के पुत्र युवा समाजसेवी अनील साहू नें बुधवार को सड़क मरम्मत करने का कार्य का शुभारंभ किया।मालूम हो कि इस सड़क की दूरी लगभग दस किलोमीटर है जो हर कदम पर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है।
यह सड़क खैराट,टोली,कुसही डेम , अखौरी दीदरी,गोराडीह,गोराडीह खास,लोहरा भाया मनातू मुख्य पथ होते हुए दारूडीह जाती है। विज्ञापन
इस कार्य से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है.समाजसेवी श्री रामदास साहू के पुत्र अनिल साहू ने स्थानीय लोगों को आश्वासत किया कि जब भी मेरी जरूरत समझें मुझे खबर करें।अपने स्तर से यथासंभव हर प्रयास करुंगा।और समाज के लिए समर्पित रहूंगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश संगठन मंत्री नवीन तिवारी,सांगबार पंचायत की मुखिया गीता देवी,नवल किशोर राय,लेस्लीगंज सांसद प्रतिनिधि चंदन सोनी,अरुण दूबे,अवधेश साहू, जनेश्वर दूबे,प्रसिद्ध जी,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे
Comments
Post a Comment