पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 झारखंड की राजधानी रांची में दो दिनों से लापता एएसआई की कुएं से लाश बरामद हुई. इस घटना से राजधानी केजगन्नाथपुर इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक एएसआई बोध नारायण मंडल पुलिस मुख्यालय (Jharkhand Police Headquarter) में पोस्टेड थे. जगन्नाथपुर स्थित धोबी मोहल्ले के एक कुएं से उनकी लाश बरामद की गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक एएसआई बोध नारायण मंडल पिछले 2 दिनों से लापता थे. इसकी सूचना परिजनों द्वारा जगन्नाथपुर थाने की पुलिस को दी गई थी. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने कुएं में एएसआई की लाश देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी. जिस कुएं से लाश बरामद की गई, वह एएसआई के घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है. स्थानीय लोगों ने इस बात की आशंका जताई है कि शायद पांव फिसल जाने के कारण कुएं में गिरकर एएसआई की मौत हो गई. हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है. घटना के बाद एएसआई की पत्नी मौके पर पहुंची और शव की पहचान की. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. जगन्नाथपुर थानाप्रभारी ने बताया कि ए...