पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन राजा भाऊ स्मृति भवन में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल की बैठक में संगठन को प्रखंड से लेकर वार्डो में विस्तार करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री कामेश्वर चौधरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विभाग अध्यक्ष शिव प्रकाश प्रसाद उपस्थित थे। बैठक में सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए रामनवमी की शोभा यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन के रीढ़ होते हैं। इस कारण संगठन का विस्तार और धारदार बनाने की जवाबदेही कार्यकर्ताओं की होती है। बैठक की अंत में छतीसगढ़ के जगदलपुर में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई। दो मिनट का मौन रखकर मृत सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में लक्ष्मण दास महराज, नाथजी यादव, अविनाश कुमार राजा, चंदन कुमार, नीतीश दुबे समेत विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।