पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
डाल्टेनगंज(21 मार्च,रविवार) ब्यक्ति के विकास ही देश का विकास है।इस विकास के लिए राजनीतिक समझ आर्थिक उन्नति अनिवार्य शर्त है। राजनीतिक समझ के बगैर किसी भी संस्था के सदस्यों को संगठनात्मक स्वरूप में ढाल नहीं सकते हैं। संगठन ही संस्था का रीढ़ है। इसके लिए जरूरी कार्य है जागरूकता।
झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के बैनर तले नगरनिगम मेदिनीनगर क्षेत्र के लोगों के साथ हमीदगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाशदेव सदस्य-झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार ने अपने धारदार आवाज़ में समाज के जुटे लोगों से दोटूक शब्दों में कहा कि वर्तमान जो दौर चल रहा है उसमें हम सभी संगठित नहीं हुए तो हम सबों का अस्तित्व ख़तरे में पड़ जायेगा और भविष्य में नामोनिशान नहीं रहेगा। अस्तित्व विहीन समाज पंख कतरे पक्षी के समान है। आज वक्त का मांग है मज़बूत संगठन और बुलन्द आवाज़।पूरे झारखंड में हमसबों का एक भी कोई आवाज़ नहीं है जो नीति निर्धारण कर सके अपने समाज को प्रगति के पथ प्रशस्त करे। होली मिलन एक बहाना है समाज को संगठित करने के लिए और रात्रिकालीन आयोजन का मकसद है काम को करते हुए क्रांति के लिए अपने को तैयार करना क्योंकि दुनियाँ का सभी महत्वपूर्ण निर्णय रात के एकाग्रता में ही हुआ है।
राजनीति सर्वोच्च शक्ति है इसीलिए विद्वानों ने कहा इससे सभी ताले खुलते हैं। माटीकला बोर्ड बन गया किन्तु कुछ चाक बंटने के सिवाय धरातल पर कुछ काम नहीं हुआ क्योंकि विधानसभा में मेरा कोई प्रतिनिधि नहीं है जो बोर्ड के लिये अलग से प्रावधान ला सके। पूरे जिले में बहुलता के बाद भी पंचायत पदों पर घोर अकाल दिख रहा है जिसे विकास ठप है। समाज में जन्म लेने के नाते मेरा नैतिक दायित्व है की समाज के लोगों को राह दिखाऊं। यह तभी सम्भव है जब आप चट्टानी एकता का परिचय देंगे क्योंकि किसी भी संस्था का रीढ़ संगठन होता है एक एक सदस्य मजबूत पिलर का काम करते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन बाबू प्रजापति ने किया जहां सैकड़ो लोग रात्रिबेला में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कर भविष्य के संकेत दे गए। संचालन माटीकला कार्यालय के प्रभारी शोभा प्रजापति ने किया। ज़िला कमिटी सदस्य सत्येन्द्र प्रजापति ने भी अपनी बात रखी।
Comments
Post a Comment