पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 तस्वीर में जो जनाब फाइल लेकर खड़े हैं , उनका नाम मनोज कुमार है। आप एक स्नातक हैं। आपने पलामू समाहरणालय में दफ्तरी पद के लिए आवेदन किया था। नियुक्ति की प्रक्रिया 23 मार्च 1991 को पूरी तो हुई लेकिन आज तक यानी 5 सितंबर 2021 तक नियुक्ति पत्र इनके हाथों में नहीं मिला। फिर भी मनोज कुमार नाउम्मीद नहीं हुए। लगातार 30 वर्षों से नियुक्ति पत्र पाने की उम्मीद में कार्यपालिका से लेकर न्यायपालिका का दरवाजा खटखटा रहे हैं। मनोज कुमार के साथ जो हुआ और आज तक जो हो रहा है उसका जिम्मेदार कौन है? दोषी कौन? व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, मीडिया, समाज या फिर समुदाय? विज्ञापन