Skip to main content

Posts

Showing posts with the label काली पूजा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जिले में दीपावली एवं काली पूजा मनाने को लेकर उपायुक्त ने जारी की अपील

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दीपावली एवं काली पूजा मनाने की अपील सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जलाएं पटाखे:उपायुक्त उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने जिलेवासियों से राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दीपावली एवं काली पूजा मनाने की अपील की है।उन्होंने बताया कि दीपावाली और काली पूजा मनाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है। उपायुक्त ने जिलावासियों से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे जलाने की इजाजत नहीं होगी। वहीं आमलोग द्वारा काली पूजा का आयोजन अपने घर या मंदिरों में किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पूजा को छोटे पंडाल में भी आयोजित किया जा सकता है जहां हमेशा से पूजा होता आया है।  उन्होंने बताया कि काली पूजा पंडाल या मंडप को चारों तरफ से घेराव कर पूजा करना है। काली पूजा के पंडालो  में सिर्फ 15 लोगो को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। मास्क ...