Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जनता दरबार

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 समाहरणालय के दूसरे तल्ले में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों से लोग शामिल हुए और अपनी -अपनी समस्याओं से उपायुक्त शशि रंजन को अवगत कराया.इस दौरान क्रमवार लोग उपायुक्त से मिले और अपनी-अपनी समस्याओं से उनको अवगत करवाया।सर्वप्रथम जनता दरबार में छतरपुर से आये सोहराई साव ने पीएम किसान का प्रथम किस्त दिलवाने हेतु अनुरोध किया.नवा बाजार से आयी पुष्पा कुमारी ने अपने लिये इंद्रा आवास की मांग की.इसी तरह सतबरवा के तुम्बागाड़ा से आयी चन्द्रावती देवी ने अंचल से जमीन दस्तावेज़ गुम हो जाने के संबंध में आवेदन दिया.इसी क्रम में चैनपुर के हरिनामाड़ से आयी द्रौपती देवी ने अंत्योदय राशन कार्ड जो वर्तमान में बंद पड़ा है उसे दोबारा चालू करवाने के संबंध में आवेदन दिया.उपरोक्त के अलावे जनता दरबार में मुख्य रूप से वृद्धा व विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास,जमीन संबंधी,अनुकंपा एवं मुआवजा राशि संबंधी जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त श्री रंजन ने गंभीरता से लेते हुए आवेदनों को संबंधित पदाधिका...

उपायुक्त ने अपने कार्यालय वेश्म में किया जनता दरबार का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा तथा प्राप्त मामलों के निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभाग को भेज दिया। जनता दरबार में शहर के सुदना से आयी सरस्वती देवी ने बताया कि वह कम पढ़ी-लिखी है जिसके कारण उनके पास किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं है जिससे उनका जन्मतिथि का प्रमाण हो सके। हालांकि उन्होंने बताया कि उनके पति सरकारी ऑफिस में कार्यरत है और उनके नॉमिनी सीट के कागजात पर उनका जन्मतिथि अंकित है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उनके पति के नॉमिनी सीट के कागजात पर अंकित जन्मतिथि को ही सही आधार मानकर उनके आधार पहचान पत्र में उनकी जन्मतिथि को सुधार दिया जाए। उनके इस आवेदन को उपायुक्त ने डीपीओ वीआईडी को अग्रसारित कर उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। विज्ञापन वही चैनपुर से आई शकुंतला देवी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री ...

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन, विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त के कार्यालय वेश्म में आयोजित जनता दरबार में कोविड प्रोटोकॉल के तहत उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों से आये सभी फरियादियों के समस्याओं से अवगत हुए। विज्ञापन जनता दरबार में चैनपुर नेउरा ग्राम से आयी रोजनी बीबी ने उपायुक्त को बताया कि उनके पति कल्याण विभाग में एजीएस के पद पर कार्यरत थे तथा उनकी मृत्यु नौकरी के दौरान वह गया था। पति की मृत्यु के पश्चात उनके जगह पर बड़ा लड़का अबुल फजल अंसारी को अनुकंपा के आधार पर कल्याण विभाग विभाग में नौकरी हुआ नौकरी में जाने से पूर्व अबुल फजल अंसारी ने यह लिख कर दिए था कि वह अपनी मां एवं भाइयों का देखभाल करेगा। किंतु नौकरी में जाने के पश्चात कुछ समय के बाद उसने मां और अपने भाइयों का देखरेख करना बंद कर दिया। वह 2022 में सेवानिवृत्त होने वाला है।  अतः श्रीमान से निवेदन है कि अबुल फजल अंसारी को यह निर्देश दिया जाए कि वह अपनी मां को खर्च दे तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात...

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  जनता दरबार के माध्यम से ऑन स्पॉट दिया गया ट्राई साईकल उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में आये लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारी पत्र अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने को लेकर निर्देशित किया.   जनता दरबार के माध्यम से ऑन स्पॉट दिया गया ट्राई साईकल विज्ञापन पड़वा से आये दिव्यांग अरुण कुमार  ने उपायुक्त को बताया कि वो दिव्यांग है जिसके वजह से चलने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अतः उन्होंने उपायुक्त से ट्राई साईकल की मांग की इस पर उपायुक्त ने समाज कल्याण पदाधिकारी को अविलंब ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जिसके पश्चात अरुण कुमार को ऑन स्पॉट ट्राई साईकल उपलब्ध करा दिया गया.इसके अलावे उपायुक्त के पास पहुंची अधिकतर शिकायतें भूमि,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,खाद्य आपूर्ति विभाग,प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से संबंधित थी.

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जनता दरबार के माध्यम से दिव्यांग बच्चे को दिया गया ऑन स्पॉट बैशाखी उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया.इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे.उपायुक्त श्री रंजन ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा से संबंधित लोगों को ऑन स्पॉट उप विकास आयुक्त कार्यालय भेज उनकी समस्याओं के निदान हेतु डीडीसी को निर्देशित किया.इसके अलावे अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारी को पत्र अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने को लेकर निर्देशित किया. विज्ञापन   जनता दरबार के माध्यम से ऑन स्पॉट दिया गया बैशाखी चैनपुर के नेनुवा से आये दिव्यांग अमित विश्वकर्मा उम्र 12 वर्ष अपनी मां के साथ जनता दरबार में पहुंचे थे.अमित की मां ने उपायुक्त को बताया कि उनका बेटा दिव्यांग है जिसके वजह से चलने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही कई बार चैनपुर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उनके बेटे का दिव्यांग...

उपायुक्त कार्यालय में हुआ जनता दरबार का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज दिनांक 01 फरवरी 2022 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने अपने कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया। आज के जनता दरबार में 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुये जिस उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास भेज 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया।  विज्ञापन उपायुक्त शशि रंजन के कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मी लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें,ताकि जिला प्रशासन के प्रति उनका विश्वास बना रहे। जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंक से संबंधित मामले, वृद्घा पेंशन,जमीन से संबंधित मामलों से लोगों ने अवगत कराया। उपायुक्त शशि रंजन ने टेलीफोन के माध्यम से अधिकारियों को तुरंत मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने शिकायतकर्ताओं से कहा कि अगर आपकी समस्या दूर नहीं होती है तो इसकी सूचना तुरंत उचित माध्यम से मुझे दें आपकी हर ...

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन,विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया.समाहरणालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में कोविड प्रोटोकॉल के तहत उपायुक्त ने एक-एक कर विभिन्न प्रखंडों से आये सभी फरियादियों के समस्याओं से अवगत हुए.जनता दरबार में सतबरवा के बकोरिया से आये मो यहिया ने उपायुक्त को बताया कि ग्राम बकोरिया में खाता संख्या:362 प्लाट संख्या:1175 रकबा 0.77 डिसमिल के भूमि का सीमांकन हेतु आवेदन दिया था लेकिन उक्त कार्य हेतु कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा पैसा लिया गया बावजूद इसके काम भी नहीं किया गया.अतः उन्होंने उपायुक्त से उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया.इसी तरह पाटन से आये कल्लू चौधरी ने बताया कि 1 अप्रैल 2015 से आउटसोर्सिंग कंपनी बालाजी  के तरफ से लेसलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य करते आ रहें हैं.इसके बाद कोरोना काल में पाटन में भी कार्य किया लेकिन अक्टूबर 2020 में उन्हें बिना कोई वजह हटा दिया गया.उन्होंने बताया कि कई बार सिविल सर्जन के यहां आवेदन देन...

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में किया गया.इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर उपायुक्त ने एक-एक कर विभिन्न प्रखंडों से आये सभी फरियादियों के समस्याओं से अवगत हुए.जनता दरबार में छत्तरपुर से आये राज कुमार ठाकुर ने छतरपुर अंचल के हल्का कर्मचारी पर स्थानीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र पर अनुशंसा करने के एवज में 5 हज़ार रुपये मांगने का आरोप लगाया.इसी तरह लेसलीगंज के हरतुवा से आये अशोक पांडेय ने अपने ज़मीन पर स्थानीय  कुछ लोगों द्वारा गलत कागजात बनाकर कब्ज़ा करने के संबंध में शिकायत की.अतः उन्होंने उपायुक्त से उचित कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया.इसी क्रम में लेसलीगंज के रेवारातू से आये उमेश यादव ने उपायुक्त को बताया की दिनांक 9 अप्रैल को 11 हज़ार वोल्ट का तार गिरने के वजह से तार की चपेट में आने से उनकी माँ की मृत्यु हो गयी थी लेकिन बिजली विभाग की ओर से अभी तक किसी तरह के मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है.अतः उन्होंने उपाय...

जनता दरबार का हुआ आयोजन, 26 मामलों का हुआ निष्पादन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  दिनांक 04 जनवरी  2022 को उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने अपने कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 26 आवेदन आये। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास भेज 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया।  जनता दरबार में लेस्लीगंज के ग्राम टेंगरी से आए सुनील कुमार ने बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में आ चुका है किंतु उसे अभी तक आवास आवंटन नहीं किया गया है। उसने अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुए उपायुक्त से अनुरोध किया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए जिसे उपायुक्त ने डीडीसी को आवेदन अग्रसारित करते हुए उचित कार्यवाई करने हेतु निर्देशित किया। विज्ञापन   वही चैनपुर के ग्राम सेमरा से आये बुधनी बीबी ने अपना आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर बताया कि उनका वृद्धा पेंशन नहीं बन पा रहा है इसके लिए वह ब्लॉक के कई बार चक्कर लगा चुकी है अतः उन्होंने उपायुक्त से निव...

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने 28 दिसंबर को जिले के विभिन्न प्रखंडों से अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं से रु-ब-रु हुए। डीसी ने सभी की शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  जनता दरबार में सदर मेदिनीनगर के पोखराहा खुर्द से आयी रंजू कुमारी ने बताया कि की माता का शादी हुए 14 वर्ष हो गए हैं और वह दो भाई एक बहन है उनकी माता किसी भी तरह से उन लोगों का पालन पोषण भरण पोषण करती है। किंतु उनके पिता के द्वारा उन लोगों को शुरू से कुछ नहीं किया जाता है। अतः उन्होंने उपायुक्त के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुए अपने तीनों भाई बहनों के लिए शिक्षा की व्यवस्था, राशन कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास देने की बात कही। जिसे उपायुक्त ने बीडीओ मेदिनीनगर को मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुये उचित सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।  विज्ञापन पाटन से आये पंचायत समिति सदस्य अखिलेश पासवान ने बताया कि पाटन प्...

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं,कार्रवाई करने का दिया निर्देश

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया.इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने कोविड नियमों का पालन कर शारीरिक दूरी व फेस मास्क का उपयोग कर विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं.जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,पेयजल व राशन कार्ड से संबंधित मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गये.उपायुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है.उन्होंने जनता दरबार में ग्रामीणों से बेझिझक अपनी शिकायतें सामने लाने की बात कही इसके अलावे उन्होंने आपके अधिकार,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भी लोगों से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.सदर प्रखंड के ग्राम सुआ से आये कौशल्या देवी ने उपायुक्त को बताया कि वो स्वयं एवं पति संजीव उरांव दोनों विकलांग है.हमलोगों के पास रहने को घर नहीं है जिसके कारण हमारे बच्चों के भी आवासन में परेशान...

डीसी ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी समस्याएं,निदान के निर्देश

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए.सभी की शिकायतों को बारी-बारी से सुनी और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.जनता दरबार में पाटन के बैदाकला निवासी बैजनाथ ठाकुर ने पीएम आवास के प्रथम किस्त भुगतान से संबंधित आवेदन दिया.वहीं छतरपुर के ग्राम रोजगार सेवक अब्दुररहमान ने डीसी को बताया कि वह छतरपुर में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डालटेनगंज द्वारा मुझे रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन इस केस में हाईकोर्ट द्वारा मुझे बेल मिल गया है अतः उन्होंने उपायुक्त से रोजगार सेवक के पद पर दोबारा योगदान देने के संबंध में आवेदन दिया.इसी तरह पांकी के कोनवाई से आयी सीमा देवी ने 8 सितंबर को आंगनबाड़ी सेविका के चयन में फर्जी चयन करने के संबंध में आवेदन दिया.इसी तरह कई अन्य फरियादियों ने भी विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन दिया.डी...

उपायुक्त कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया। जनता दरबार में लेस्लीगंज से आये नौशाद अहमद ने बताया कि मेरी माँ के नाम से जो जमीन है वह दिलजान अली के खाता नंबर में दिख रहा है जिसका वह दुरुपयोग कर मेरी माँ की जमीन को बेच रहे है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अपना माँ की जमीन की दुरुपयोग पर रोक लगाने हेतु अनुरोध किया। इसी तरह पाटन के ग्राम मझौली से आयी विनीत देवी ने बताया कि पाटन में उनके पति बाबूराम सिंह के नाम से जो जमीन है उसी जमीन पर तुला सिंह अपने पुत्रों के साथ मिलकर प्राय: अतिक्रमण करते रहते हैं। अतः उन्होंने उपायुक्त से उचित कानूनी कार्यवाई करने हेतु अनुरोध किया। इसी क्रम में सतबरवा से आए दिलीप कुमार पासवान ने बताया कि उनके पि...

जनता दरबार का हुआ आयोजन आए 20 आवेदन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन उपायुक्त ने सुनी सभी की समस्या,त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित स्थानांतरण,आवास,पेंशन सहित भूमि सम्बन्धित आए आवेदन आज दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को समाहरणालय में आम जनता की भीड़ देखी गई।लोग उपायुक्त- सह- जिलादण्डाधिकारी शशि रंजन के जनता दरबार में पहुंचे थे। प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार तथा शुक्रवार को उपायुक्त द्वारा लगाए जाने वाले जनता दरबार में उपायुक्त लोगों की समस्याओं को सुनते हैं तथा उसे निष्पादित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हैं। इसी कड़ी में आज उपायुक्त के जनता दरबार में 20 व्यक्ति अपना आवेदन लेकर आए।चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत वसरिया कला से आये ग्रामीणों ने मुखिया एवं पंचायत सेवक के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना में घोर अनियमितता एवं करोड़ों रुपए के घोटाले के संबंध में उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।उपायुक्त ने उनके आवेदन के निष्पादन हेतु डीडीसी को निर्देशित किया।  वही चैनपुर के खिरिवार से आये संत कुमार दुबे ने एसबीआई...

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना.जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया.उपायुक्त ने सभी शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया.जनता दरबार में पांकी से आये रामवृक्ष प्रसाद ने बताया कि वो अत्यंत गरीब एवं भूमिहीन हैं.उन्होंने कहा कि मेरे घर का बिजली बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काट दिया गया है जिससे वो अंधेरे में रहने को मजबूर हैं.उन्होंने कहा कि वह बिजली का बिल भरने में असमर्थ हैं अतः उन्होंने उपायुक्त से अपना बिजली बिल माफ करने हेतु अनुरोध किया.इसी तरह लेस्लीगंज के ग्राम अखौरी दिदिरी से आयी पूर्व मुखिया प्रत्याशी गीता देवी ने उपायुक्त को बताया कि मैं चुनाव के दौरान सभी कर्तव्यों का पालन ससमय करती आई हूं फिर भी मुझे आय-व्यय का ब्यौरा जमा नहीं करने के संबंध में नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण...

उप विकास आयुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना।जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से डीडीसी को अवगत कराया।उप विकास आयुक्त ने सभी शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिये संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया। जनता दरबार में चैनपुर से आये विनय प्रसाद ने उप विकास आयुक्त को बताया कि उन्हें पीएम आवास मिला है जिसके पहले क़िस्त का भुगतान तीन महीने पूर्व ही कर दिया गया है लेकिन आवास निर्माण का कार्य खिड़की लेबल तक पूर्ण हो जाने के पश्चात भी अब तक उनको मनरेगा मजदूरी की राशि का भुगतान नहीं किया गया है इस पर उप विकास आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑन स्पॉट चैनपुर के बीपीओ को फोन कर दूसरे क़िस्त का भुगतान अविलंब करने को लेकर निर्देशित किया।इसी तरह पिपरा के दलपतपुर से आये महेश्वर यादव ने बताया कि उनकी पत्नी नाम आवास प्लस की सूची में था लेकिन अब सिस्टम द्वारा रिजेक्ट हो गया है।अतः ...

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन  कर जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना।जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।उपायुक्त ने सभी शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया। जनता दरबार में आये कामाख्या सिंह ने उपायुक्त को बताया कि वो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पांडु में बतौर रात्रि प्रहरी 2006 से कार्यरत हैं लेकिन अबतक उनका सेवा नियमित नहीं किया गया है अतः उन्होंने उपायुक्त से अपनी सेवा को नियमित करने को लेकर अनुरोध किया।इसी तरह तीन अन्य व्यक्ति जो कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बतौर प्रहरी ही कार्यरत है उन्होंने भी अपनी सेवा को नियमित करने को लेकर उपायुक्त के समक्ष फरियाद किया। विज्ञापन इसी तरह पांडु से आये संजय यादव ने उपायुक्त को बताया कि उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है लेकिन रामविलास यादव नामक व्यक्ति उनका घर न...

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  किसी को ट्राई साईकल तो किसी को मिला पेंशन उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया।इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे जिसमें  महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थीं।उपायुक्त श्री रंजन ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारी पत्र अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने को लेकर निर्देशित किया। विज्ञापन जनता दरबार के माध्यम से ऑन स्पॉट दिया गया ट्राई साईकल नीलांबर-पीताम्बरपुर से आये दिव्यांग रोहित कुमार तिवारी ने उपायुक्त को बताया कि वो दिव्यांग है जिसके वजह से चलने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अतः उन्होंने उपायुक्त से ट्राई साईकल की मांग की इस पर उपायुक्त ने समाज कल्याण पदाधिकारी को अविलंब ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जिसके पश्चात रोहित कुमार तिवारी को ऑन स्पॉट ट्राई साईकल उपलब्ध करा दिया गया।  इसी तरह पड़वा से आये बीरेंद्र भुइयां ने उपायुक्त को बताया कि उनका...

चार साल से बंद पड़ा था पेंशन जनता दरबार में मिली राहत

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया।इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे जिसमें  महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थीं।उपायुक्त श्री रंजन ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारी पत्र अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने को लेकर निर्देशित किया। विज्ञापन उपायुक्त के पहल से 4 साल से बंद पड़ा पेंशन हुआ प्रारंभ विश्रामपुर से आये धर्मेंद्र तिवारी ने उपायुक्त को बताया कि उनका दिव्यांगता पेंशन पिछले 4 साल से बंद पड़ा है अतः उन्होंने उपायुक्त से अपना बंद पड़ा पेंशन दोबारा प्रारंभ करवाने हेतु अनुरोध किया इस पर उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी पीयूष को अविलंब इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बंद पड़े पेंशन को प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया जिसके बाद सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने सक्रियता दिखाते हुए सभी तकनीकी खामियों को दूर करते हुए उनका पेंशन प्रारंभ कर दिया जिसके पश्चात अब लाभुक को *2...

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन  कर जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना।जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।उपायुक्त ने सभी शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया। जनता दरबार में मेराल कुकुट पालन सहयोग समिति लिमिटेड के सचिव सुनील चौधरी ने उपायुक्त से मुर्गी शेड एवं मुर्गा फॉर्म उपलब्ध करवाने के संबंध में आवेदन दिया।इसी तरह लेस्लीगंज के ग्राम गेठा से आये अनीता देवी ने उपायुक्त को बताया कि उनका घर खपरैल मिट्टी का बना हुआ था जो भारी बारिश के कारण पूर्ण रूप से धाराशाही होकर गिर गया है अब उनके रहने के लिए कोई भी साधन नहीं है।अतः उन्होंने उपायुक्त से अपने लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग की।इसी क्रम में पाटन के चेतमा से आये ग्रामीणों ने डीसी से सिंचाई की बेहतर  सुविधा हेतु भूमि संरक्षण के माध्यम से डीप बोरिंग कराने के संबंध में आवेदन दिया। ...