पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना।जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।उपायुक्त ने सभी शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया।
जनता दरबार में मेराल कुकुट पालन सहयोग समिति लिमिटेड के सचिव सुनील चौधरी ने उपायुक्त से मुर्गी शेड एवं मुर्गा फॉर्म उपलब्ध करवाने के संबंध में आवेदन दिया।इसी तरह लेस्लीगंज के ग्राम गेठा से आये अनीता देवी ने उपायुक्त को बताया कि उनका घर खपरैल मिट्टी का बना हुआ था जो भारी बारिश के कारण पूर्ण रूप से धाराशाही होकर गिर गया है अब उनके रहने के लिए कोई भी साधन नहीं है।अतः उन्होंने उपायुक्त से अपने लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग की।इसी क्रम में पाटन के चेतमा से आये ग्रामीणों ने डीसी से सिंचाई की बेहतर सुविधा हेतु भूमि संरक्षण के माध्यम से डीप बोरिंग कराने के संबंध में आवेदन दिया।विज्ञापन
70 से अधिक लोगों का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया
इसके अलावे राशन कार्ड में नाम ऐड करवाने को लेकर कई लोग जनसंवाद में बने काउंटर पर पहुंचे जहां विभिन्न प्रखंडो के 70 की संख्या से अधिक लोगों का नाम ऐड किया गया।
जनता दरबार में पेंशन से जुड़े कुल 6 मामले आये
आज के जनता दरबार मे विभिन्न प्रखंडों से जुड़े कुल 6 मामले आये जिसमे वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन शामिल थे।उपायुक्त ने सभी पेंशन संबंधित आवेदन को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर स्वीकृत करने का निर्देश दिया।
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment